दिवाली से पहले हरियाणा में सख्ती: गुरुग्राम व फरीदाबाद समेत इन 14 जिलों में पटाखों के इस्तेमाल और बिक्री पर लगी रोक

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चंडीगढ़ 31 अक्टूबर 2021। हरियाणा में एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) के 14 जिलों में पटाखों के इस्तेमाल और बिक्री पर रोक लगा दी गई है। प्रदूषित क्षेत्रों में भी लोग पटाखों का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। लोग सिर्फ ग्रीन पटाखों का ही इस्तेमाल कर सकते हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने समय भी तय कर दिया है।  दिवाली पर सिर्फ दो घंटे पटाखा चलाने की आज्ञा होगी। इस दौरान पुलिस टीमें निरीक्षण भी करेंगी। खराब वायु गुणवत्ता वाले शहरों व कस्बों पर भी यह  निर्देश लागू होंगे। 

  • दिवाली पर रात 8 से 10 बजे तक
  • छठ पर सुबह 6 से 8 बजे तक
  • क्रिसमस व नववर्ष पर रात 11:55 से 12:30 बजे तक 

ऑनलाइन ब्रिकी पर रहेगी रोक

जिलों के डीसी निरीक्षण समितियों का गठन करेंगे और मुनादी कराएंगे। वायु प्रदूषण वाले इलाकों पर पटाखों के इस्तेमाल पर रोक रहेगी। वहीं सिर्फ लाइसेंस धारक की पटाखों की बिक्री कर सकेंगे। इस दौरान पटाखों की ऑनलाइन बिक्री और डिलीवरी नहीं की जा सकेगी । शादी-विवाह कार्यक्रम में भी एनसीआर के जिलों व प्रदूषित क्षेत्रों में सिर्फ ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति होगी।

चंडीगढ़ और पंजाब में भी लगी है रोक

पंजाब सरकार ने भी राज्य में पटाखों पर रोक लगा दी है। दिवाली और गुरुपर्व पर लोग सिर्फ ग्रीन पटाखों का इस्तेमाल कर सकेंगे। मंडी गोबिंदगढ़ व जालंधर में किसी भी प्रकार के पटाखों के इस्तेमाल की अनुमति नहीं होगी। पंजाब में दिवाली और गुरुपर्व पर रात आठ बजे से रात 10 बजे तक ग्रीन पटाखों को चलाने की अनुमति है। इससे पहले चंडीगढ़ प्रशासन पटाखों के इस्तेमाल और बिक्री पर रोक लगा चुका है।

Leave a Reply

Next Post

काबुल: पहली बार सामने आया तालिबान का सर्वोच्च नेता हैबतुल्लाह अखुंदजादा, मदरसे में अपने लड़ाकों से की बात

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 31 अक्टूबर 2021। तालिबान का सर्वोच्च नेता हैबतुल्लाह अखुंदजादा पहली बार अपनी सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज कराई है। अखुंदजादा ने दक्षिणी अफगान शहर कंधार में अपने समर्थकों को संबोधित किया। अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी। अखुंदज़ादा 2016 से इस्लामी आंदोलन के आध्यात्मिक […]

You May Like

बैज बोले- बीएसपी लोहा चोरी के तार सीएम हाउस से जुड़े....|....DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश....|....महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'