एक साल में करीब 97 हजार भारतीय अवैध रूप से अमेरिका पहुंचे, यूएस की सीमा सुरक्षा एजेंसी का दावा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वांशिगटन 03 नवंबर 2023। अमेरिका के कस्टम और सीमा सुरक्षा के आंकड़ों के अनुसार, अक्तूबर 2022 से सितंबर 2023 के बीच  96,917 भारतीयों ने अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश किया है। आंकड़ों के अनुसार, अवैध रूप से अमेरिका में दाखिल होते पकड़े गए भारतीयों की संख्या पिछले साल बढ़कर पांच गुना हो गई है। साल 2019-20 में 19,883 भारतीय अवैध रूप से अमेरिका की सीमा में प्रवेश करते हुए पकड़े गए।

हर साल बढ़ रहा आंकड़ा
वहीं साल 2020-21 में ये आंकड़ा 30,662 और 2021-22 में 63,927 रहा। अक्तूबर 2022 से सितंबर 2023 के बीच यह आंकड़ा बढ़कर 96,917 हो गया है। बीते साल पकड़े गए कुल लोगों में से 30,010 कनाडा सीमा पर और 41,770 मैक्सिको बॉर्डर से पकड़े गए हैं। पकड़े भारतीयों को चार श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है, जिनमें नाबालिग के साथ, परिवार के सदस्य, एकल व्यस्क और बच्चों के साथ जैसी श्रेणियां शामिल हैं। पकड़े गए लोगों में सबसे ज्यादा संख्या एकल व्यस्कों की है। 

अमेरिकी सीनेटर ने जताई चिंता
अमेरिका के सीनेटर जेम्स लैंकफोर्ड ने बड़ी तादाद में लोगों के अवैध रूप से अमेरिका आने पर चिंता जाहिर की। लैंकफोर्ड ने कहा कि लोग कई फ्लाइट्स बदलकर मैक्सिको पहुंचते हैं और फिर वहां के गिरोह उन्हें अवैध रूप से अमेरिका में दाखिल कराते हैं। उन्होंने कहा कि दुनियाभर से लोग अवैध तरीके से अमेरिका आकर हमारे सिस्टम का शोषण कर रहे हैं और इसे नियंत्रित करने के लिए नीति बनानी बेहद जरूरी है। 

Leave a Reply

Next Post

ज्ञानवापी केस स्थानांतरित करने का मामला, सुप्रीम कोर्ट ने विरोध में दायर हुई याचिका की खारिज

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 नवंबर 2023। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें इलाहाबाद हाईकोर्ट के ज्ञानवापी मामले को दूसरी पीठ के पास भेजने के फैसले का विरोध किया गया था। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं