कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में करण जौहर लगाएंगे ठुमके, फराह खान सजाएंगी महफिल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई. 28 नवंबर 2021। कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी अभी बॉलीवुड में सबसे ट्रेंडिंग टॉपिक है। इस कपल की शादी से जुड़े अपडेट लगातार मीडिया में सामने आ रहे हैं। अभी ताजा रिपोर्ट से पता चला है कि करण जौहर, फराह खान, जोया अख्तर जैसे ए-लिस्टर्स सेलेब्स समारोह में शामिल होने वाले हैं।

करण-फराह है स्पेशल ग्रेस्ट

पिंकविला के अनुसार, विक्की की फिल्म ‘गोविंदा मेरा नाम’ के निर्देशक शशांक खेतान का नाम उन मेहमानों की फाइल लिस्ट में है जो शादी में शामिल होने वाले हैं। साथ ही इस लिस्ट में करण जौहर और फराह खान का नाम भी है। इन्हें लेकर खबरें हैं कि ये शादी के लिए संगीत समारोह को कोरियोग्राफ करेंगे। बता दें कि संगीत समारोह 7 दिसंबर को है और शादी 9 तारीख को पक्की हुई है।

सलमान शादी में नहीं होंगे शामिल

कटरीना की करीबी और सलमान खान की बहन अलवीरा अग्निहोत्री और अर्पिता खान शर्मा के भी शादी में शामिल होने की संभावना है। हालांकि, सलमान खान को लेकर चर्चा है कि वो अपने बिजी शेड्यूल के कारण शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह इस समय एक शो के लिए यूएई में हैं। तो वहीं फिल्म निर्माता अली अब्बास जफर भी शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे और साथ ही वह शाहिद कपूर के साथ एक आगामी परियोजना के लिए दुबई में शूटिंग कर रहे हैं।

9 दिसंबर को लेेंगे सात फेरे

बता दें कि विक्की और कटरीना ने अभी शादी की खबरों पर चु्प्पी साध रखी है। खबरों के अनुसार दोनों 9 दिसंबर को राजस्थान में सात फेरे ले रहे हैं। ये शादी सवाई माधोपुर के फोर्ट बरवाड़ा के एक लग्जरी होटल में होगी। बताया जा रहा है कि कटरीना को राजस्थान की सबसे पॉपुलर और महंगी मेंहदी लगने वाली हैं। जिसके एक कोन की कीमत एक लाख रुपए होती है। 

Leave a Reply

Next Post

विजय देवरकोंडा ने अनन्या पांडे और चार्मी कौर के साथ शेयर की तस्वीर, अपने अपकमिंग फिल्म की कर रहे शुटिंग

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली. 28 नवंबर 2021 । साउथ के सुपर स्टार विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों लॉस एंजेलिस में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इसी बीच अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां