धधकते विमान को रेत के धोरों की तरफ ले गए पायलट, अपनी जान गंवा बचाई 2500 जिंदगियां

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बाड़मेर 29 जुलाई 2022 । राजस्थान के बाड़मेर में गुरुवार देर रात एयरफोर्स के फाईटर प्लेन क्रैश हादसे में दो पायलट शहीद हो गए. वायुसेना के दोनों पायलटों ने अपनी जान की परवाह ना करते हुए करीब ढाई हजार लोगों की जान बचा ली. चश्मदीदों के मुताबिक मिग-21 जब हवा में था, तभी उसमें आग लग गई थी. प्लेन क्रैश से पहले दोनों पायलट समझदारी दिखाते हुए विमान को रेतीले धोरों की तरफ ले गए थे, ताकि 2500 की आबादी वाले गांव को बचाया जा सके. जेट उड़ा रहे विंग कमांडर मोहित राणा और फ्लाइट लेफ्टिनेंट अद्वितीय बल के सामने उस समय सिर्फ दी रास्ते थे.

पहला रास्ता ये कि तुरंत इजेक्ट कर फाइटर जेट को गांव में गिरा दिया जाए और दूसरा रास्ता ये कि जान की बाजी लगाकर विमान को गांव से दूर ले जाया जाए, जिससे वहां की आबादी को बचाया जा सके.वायुसेना के दोनों पायलटों ने निर्भीकता का परिचय देते हुए दूसरा रास्ता चुना. वह फाइटर जेट को गांव से 2 किलोमीटर दूर रेतीले धोरों की तरफ ले गए. ग्रामीणों के अनुसार आग के शोलों से धधकते हुए फाइटर जेट ने गांव के ऊपर तीन चक्कर काटे थे, उसके बाद पायलटों ने उसको गांव से दूर जाकर गिरा दिया.

दोनों पायलट ने नहीं की अपनी जान की परवाह

हादसे के चश्मदीद संपत राज का कहना है कि विमान जब गांव के ऊपर आया था, तो उसमें आग लगी हुई थी. आग में जलते हुए विमान से नीचे गांव की आबादी को देखा, पायलटों ने सूझबूझ दिखाते हुए उसे तरीके से लैंड कर दिया, इस घटना में दोनों पायलट शहीद हो गए.एसपी बाड़मेर, दीपक भार्गव ने बताया कि एयरफोर्स के अधिकारियों के मुताबिक रात 9 बजे उनका कॉन्टेक्ट विमान से कट गया था. उसके बाद प्लेन क्रैश की खबर सामने आई. इस हादसे में दोनों पायलटों ने अपनी जान गंवा दी.

2500 लोगों की जिंदगी बचाकर शहीद हो गए पायलट

हादसा इतना भयानक था कि फाइटर प्लेन का मलबा करीब 1 किमी के दायरे में जाकर बिखर गया था. विमान क्रैश की जगह पर हर ओर आग के शोले दिखाई दे रहे थे. इस घटना में वायुसेना के दोनों पायलटों ने अपनी जान गंवा दी. डानकारी के मुताबिक हादसे के समय विमान में मौजूद दोनों पायलटों के पैराशूट नहीं खुले थे. जैसे ही इस घटना की जानकारी एयरफोर्स के आला अधिकारियों को मिली, वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए.

Leave a Reply

Next Post

प्रवीण नेट्टारू की हत्या की होगी एनआईए जांच! कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने की केंद्र से सिफारिश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कर्नाटक 29 जुलाई 2022 । प्रवीण नेट्टारू हत्याकांड में एक नया मोड़ आया है. प्रवीण हत्याकांड की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) जांच की सिफारिश की गई है. यह सिफारिश कर्नाटक सरकार ने केंद्र सरकार से की है. राज्य सरकार ने केंद्र से अपील […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार