प्रवीण नेट्टारू की हत्या की होगी एनआईए जांच! कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने की केंद्र से सिफारिश

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कर्नाटक 29 जुलाई 2022 । प्रवीण नेट्टारू हत्याकांड में एक नया मोड़ आया है. प्रवीण हत्याकांड की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) जांच की सिफारिश की गई है. यह सिफारिश कर्नाटक सरकार ने केंद्र सरकार से की है. राज्य सरकार ने केंद्र से अपील की प्रवीण नेट्टारू की हत्या मामले की जांच एनआईए से कराई जाए. कर्नाटक पुलिस ने इस मामले में गुरुवार को दक्षिण कन्नड़ जिले से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों का संबंध पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से होने का संदेह है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जिले में सुलिया तालुक के बेल्लारे के जाकिर और मोहम्मद शफीक के रूप में हुई है.

‘दोनों ही आरोपी बेल्लारे से हैं और उनके PFI के साथ संदिग्ध संबंध’

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) आलोक कुमार ने कहा, ‘दोनों ही आरोपी बेल्लारे से हैं, उनके पीएफआई के साथ संदिग्ध संबंध हैं जिनकी हम जांच कर रहे हैं. हमने उन्हें कल शाम हिरासत में लिया था और पूछताछ के बाद हमने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. हम उन्हें अदालत के सामने पेश करेंगे, पुलिस हिरासत की मांग करेंगे और मामले में आगे की जांच पड़ताल करेंगे.’ उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि संगठनों के साथ उनके संबंधों की जांच और सत्यापन किया जाना है. दक्षिण कन्नड़ जिले के पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश भगवान सोनवणे ने कहा, ‘अभी, हम सभी पहलुओं पर गौर कर रहे हैं, हम दूसरों की संलिप्तता, मकसद और अन्य मामलों पर गौर करेंगे.

सीएम बोम्मई बोले- राज्य में योगी मॉडल को अपनाया जाएगा

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उपलब्ध सबूतों और मौजूदा जांच के आधार पर यह गिरफ्तारियां की गई हैं. उन्होंने कहा कि जाकिर के खिलाफ पहले से ही भारतीय दंड संहिता की धारा 324 के तहत बेल्लारे पुलिस थाने में 2020 में एक मामला दर्ज किया गया था. राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बेंगलुरु में कहा कि अगर स्थिति की मांग होती है तो उत्तर प्रदेश के योगी मॉडल को कर्नाटक में भी अपनाया जाएगा ताकि अशांति पैदा करने की कोशिश कर रही देश विरोधी और सांप्रदायिक ताकतों से निपटा जा सके.

बीजेपी नेता की हत्या पर दक्षिण कन्नड़ में कई स्थानों पर तनाव

गौरतलब है कि मंगलवार रात को जिला भाजपा युवा मोर्चा समिति के सदस्य प्रवीण नेत्तारू की बेल्लारे में उसकी दुकान के सामने मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी थी. भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता पुत्तूर के पास बेल्लारे में ब्रॉयलर की दुकान चलाते थे. भाजपा युवा मोर्चा के नेता की हत्या के बाद बुधवार को दक्षिण कन्नड़ जिले में कई स्थानों पर तनाव उत्पन्न हो गया. कई जगहों पर पथराव और पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने की खबरें आई हैं.

Leave a Reply

Next Post

रुपए में आया 1 साल का सबसे बड़ा उछाल, डॉलर के मुकाबले 50 पैसे मजबूत हुई इंडियन करेंसी

शेयर करेमुंबई 29 जुलाई 2022 । आज डॉलर के मुकाबले रुपए में 50 पैसे की मजबूती दर्ज की गई और यह 79.25 के स्तर पर बंद हुआ. पिछले एक साल में रुपए में यह सबसे बड़ा उछाल है. कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी से भी रुपये को […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार