मिर्जापुर के मुन्ना भैया के ललित’ की मुंबई में मौत, डिकम्पोज मिली बॉडी! 5 दिसंबर को आने वाले थे मध्य प्रदेश

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 03 दिसम्बर 2021 । मिर्जापुर वेबसीरीज में मुन्ना भैया के दोस्त का किरदार निभाने वाले ललित यानि अभिनेता (ब्रह्मा मिश्रा) की मौत की खबर सामने आई है, बताया जा रहा है कि उनकी मौत मुंबई में हुई है, अभिनेता ब्रह्मा मिश्रा की वॉडी उनके फ्लेट पर मिली है. उनकी मौत का कारण दिल का दौरा बताया जा रहा है. ब्रह्मा मिश्रा का मध्य प्रदेश से गहरा नाता है क्योंकि वह एमपी के ही रहने वाले थे. उनके मौत की खबर सबसे पहले मिर्जापुर में मुन्ना भैया का किरदार निभाने वाले अभिनेता दिव्येंदु शर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है.  

रायसेन के रहने वाले थे ब्रह्मा मिश्रा 
32 वर्षीय अभिनेता ब्रह्मा मिश्रा मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पास एक छोटे से शहर रायसेन के रहने वाले थे. उनके पिता बैंक में कार्यरत थे, 10वीं तक की पढ़ाई रायसेन में करने के बाद ब्रह्मा मिश्रा भोपाल चले गए और धीरे-धीरे अभिनय की दुनिया में उतर गए. उन्होंने बॉलीवुड में कई फिल्मों में काम किया है . ब्रह्मा मिश्रा ने मिर्जापुर के अलावा हसीन दिलरुबा, मांझी, बद्रीनाथ की दुल्हनिया में भी काम किया है, जबकि वह सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म केसरी में भी काम कर चुके हैं. 

रायसेन में शोक की लहर 
ब्रह्मा मिश्रा के दोस्त मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि उन्होंने और उनके दोस्तों ने ब्रह्मा 30 नवंबर को उनके जन्मदिन पर बधाई भी दी थी. उनके निधन से रायसेन में शोक का माहौल है. उनके दोस्तों का कहना है कि ब्रह्मा मिश्रा रायसेन के लिए बहुत सोचते थे और वे रायसेन में बहुत कुछ करना चाहते थे. अभी 5 दिसंबर को उनका रायसेन आने का कार्यक्रम था. उनके पिता यहां बैंक में कार्यरत थे. अब उनका परिवार भोपाल शिफ्ट हो गया है. उन्होंने रायसेन में भी एक शार्ट मूवी भी बनाई थी. पिछले रायसेन दौरे के दौरान उन्होंने मीडिया से कहा था कि रायसेन उन्हें बहुत पसंद है, यहां उनका बचपन गुजरा है. उनके दोस्त हैं. पिछले रायसेन दौरे के समय मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया था कि उनकी कई फिल्में जल्दी ही रिलीज होने वाली हैं. 

Leave a Reply

Next Post

लखनउ में दूल्‍हे की दबंगई, कार से दारोगा की गाड़ी टकराई तो कर दी पिटाई, गिरफ्तार

शेयर करेवायरल वीडियो में दूल्हा और उसके साथी दारोग़ा को सड़क पर पीटते नजर आ रहे हैं इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 03 दिसम्बर 2021 । यूपी के लखनऊ शहर में दारोग़ा को पीटने वाला दूल्‍हे को जेल भेज दिया गया है. दरअसल, एक दरोग़ा की गाड़ी, दूल्हे की गाड़ी से लड़ […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक