‘धाकड़’ की शूटिंग के बाद शॉपिंग पर निकलीं कंगना रनौत, सड़क पर बैठकर मिट्टी के बर्तनों की जानकारी लेती दिखीं

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों अपनी एक्शन फिल्म ‘धाकड़’(Dhakad) की शूटिंग में व्यस्त हैं। बीते महीने जनवरी में ही कंगना फिल्म की शूटिंग के लिए मध्यप्रदेश पहुंची थी। ‘धाकड़’ के लिए कंगना दिन-रात शूटिंग कर रही हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर कंगना एक वीडियो भी जबरदस्त वायरल हो रहा है। जिसमें कंगना को मिट्टी के बर्तन खरीदते देखा जा सकता है। साथ ही कंगना सड़क पर ही बैठकर मिट्टी के बर्तनों की जानकारी लेती दिखाई दे रही हैं।

इस वीडियो को कंगना के एक फैन ने अपने फैनपेज पर अपलोड किया है। दरअसल कंगना ‘धाकड़’ की शूटिंग के लिए सारणी जा रही थीं, तभी शाहपुर के पास हाईवे के किनारे उन्हें मिट्टी से बने बर्तनों की दुकान दिखाई दी। कंगना ने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और मिट्टी के बर्तनों की दुकान पर जा पहुंची। कंगना ने उस दुकान से मिट्टी के बने चाय के कप खरीदे हैं। 

जानकारी के मुताबिक, कंगना ने उस दुकान से 780 रुपये की शॉपिंग की। कंगना ने दुकान से मिट्टी के कप, मिट्टी का जग और कुछ ग्लास खरीदे। इस दौरान कंगना को वहां देख काफी लोगों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई थी। एक्ट्रेस ने फैंस के साथ सेल्फी भी खिंचवाई और कुछ ऑटोग्राफस भी दिये। 

शॉपिंग के बाद कंगना कुछ देर दुकान पर रुकी रहीं। उस दौरान उन्हें मिट्टी के बर्तन वाली दुकान के मालिक और उनके बच्चों से भी बातचीत की और मिट्टी के बर्तनों के बारे में काफी जानकारी भी ली। कुछ देर ठहरने के बाद कंगना वहां से निकल गईं, लेकिन उनका ये अंदाज़ एक्ट्रेस के फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।9

Leave a Reply

Next Post

स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने महिला सफाई कर्मियों और सुरक्षा गॉर्ड से बात कर उनका हाल-चाल जाना, पीएफ कटौती का पासबुक भी देखा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 17 फरवरी 2021। रायपुर के दंत चिकित्सा महाविद्यालय में आज कार्यशाला का शुभारंभ करने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने वहां साफ-सफाई (House-Keeping) का काम करने वाली महिलाओं एवं महिला सुरक्षा गॉर्ड से बात कर उनका हाल-चाल जाना। श्री सिंहदेव ने उनको मिलने वाले […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल