गृहमंत्री शाह की राजभवन में एलजी और सीएम के साथ उच्चस्तरीय बैठक, डीजीपी ने दी जानकारी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू-कश्मीर 23 अप्रैल 2025। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में हुए घातक आतंकी हमले के बाद कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह श्रीनगर पहुंचे। वे हवाई अड्डे से सीधे राजभवन गए। डीजीपी नलिन प्रभात ने गृह मंत्री को घटनाक्रम की पूरी जानकारी दी। ब्रीफिंग के समय उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन और इंटेलिजेंस ब्यूरो के निदेशक तपन डेका मौजूद थे। 

नाकेबंदी व सघन तलाशी अभियान 
सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस व सीआरपीएफ ने आतंकियों की तलाश में अभियान शुरू कर पहलगाम व आसपास के इलाकों में पूरी तरह नाकेबंदी कर दी। सभी अहम मार्गों पर वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। 

आतंकियों ने की थी रेकी, मिली बाइक…
हमलावरों ने एक से सात अप्रैल तक इस इलाके की रेकी की। सुरक्षाबलों को घटनास्थल से कुछ दूर बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल मिली है। माना जा रहा है कि आतंकियों ने इसका इस्तेमाल किया हो सकता है। 

एनआईए करेगी जांच…
यह अब तक नागरिकों के ऊपर सबसे बड़ा हमला है। टीआरएफ वही आतंकी गुट है जो डोडा-किश्तवाड़ क्षेत्र में सक्रिय था। इसमें स्थानीय मददगारों के भी शामिल होने का शक है। हमले की जांच राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) करेगी।

मृतकों में यह भी शामिल
महाराष्ट्र के दलीप जयराम, बीटन अधकेरी, अतुल श्रीकांत व संजय लखन, गुजरात के हिम्मत भाई, प्रशांत कुमार बलेश्वर, मनीश राजदान, रामचंद्रम व शलिंद्र कालपिया और अनंतनाग के सैयद हुसैन शाह। दो विदेशी : नेपाल के सुंदीप नवपने, यूएई के उधवानी रादीप कुमार।

Leave a Reply

Next Post

अमेरिकी हमलों के बीच हूती विद्रोहियों की इस्राइल को चुनौती, कई शहरों पर दागी मिसाइलें

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव तेल अवीव 23 अप्रैल 2025। यमन के हूती विद्रोहियों ने बुधवार को इस्राइल पर मिसाइल हमला किया। यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब अमेरिका द्वारा लगातार हूती विद्रोहियों को निशाना बनाया जा रहा है। हूतियों के हमलों के चलते इस्राइल के हाइफा, क्रयोट और […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ