इन आदतों पर कंट्रोल आप आसानी से घटा सकते हैं 5-6 किलो तक वजन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वेट लॉस कोई डाइटिंग करता है, तो कोई जिम ज्वाइन करता है लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि इन सब चीजों का असर नहीं पड़ता। हम जितना वेट कम करते हैं कुछ दिनों बाद उतना ही वेट फिर से बढ़ जाता है। ऐसे में कभी-कभी ऐसा होता है कि हम वेट लॉस प्लान पर तो पूरा ध्यान देते हैं लेकिन उन छोटी-छोटी बातों को इग्नोर कर देते हैं, जिनके कारण वजन बढ़ता है। आप अगर कुछ चीजों या आदतों पर कंट्रोल कर लेंगे, तो इससे आपका वेट कंट्रोल होने के साथ हम भी हो जाएगा।

खाना खाने के सो जाना 
आप किसी भी टाइम खाना खाकर अगर सो जाते हैं, तो इससे आपके पेट की चर्बी तेजी से बढ़ने लगती है। खासतौर पर अगर आप  रात का खाना खाते ही बिस्तर पर सो जाते हैं, तो इससे आपका सारा वेट प्लान फ्लॉप हो जाएगा। इस आदत पर कंट्रोल करना बेहद जरूरी है। खाना खाने के बाद जरूर टहलें। 

लेट या जल्दी डिनर करना 
लेट या जल्दी डिनर करने पर भी वेट बढ़ता है। आप अगर 7 बजते ही खाना खा लेते हैं, तो आपका खाना 9 बजे तक पचने लगता है और फिर आपको फूड क्रेविंग होने लगती है। कुछ लोग चॉकलेट या कॉफी भी खा-पी लेते हैं, जिससे वजन बढ़ने लगता है। वहीं, लेट खाने से आप टहल नहीं पाते और सो जाते हैं, जिससे खाना आसानी से पच नहीं पाता। आपका डिनर टाइम 8 से 9 के बीच होना चाहिए। 

पैदल न चलना 
पब्लिक ट्रांसपोर्ट हो या फिर पर्सनल गाड़ी, आप कैसे भी सफर क्यों न करते हो लेकिन चलना बेहद जरूरी है। हमेशा गाड़ी से आने-जाने से आपके पैरों की एक्सरसाइज नहीं हो पाती। वहीं, चलने की आदत न होने पर आपको प्यास नहीं लग पाती और आप कम पानी पीते हैं, जिसका असर आपके वजन पर पड़ता है। 

चीनी का ज्यादा सेवन 
डाइट में चीनी का इस्तेमाल ज्यादा करने से आपके पेट की चर्बी बढ़ती है। चाय में ज्यादा चीनी डालने और कई बार चाय पीने से भी वजन बढ़ता है। ऐसे में आपको इस आदत पर कंट्रोल करना चाहिए। आप चीनी की जगह शहद या गुड़ का सेवन कर सकते हैं। 

Leave a Reply

Next Post

इमरान खान के शासन को लेकर पाक सेना में बढ़ी बेचैनी, ISI चीफ को लेकर भी छिड़ी रार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इस्‍लामाबाद । पाकिस्‍तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के प्रमुख की नियुक्ति को लेकर काफी समय से इमरान खान की सरकार और सेना के बीच रार चल रही है। सिलेक्‍टेड (इमरान खान) और सिलेक्‍टर (पाकिस्‍तान सेना) के बीच जारी इस रस्‍साकशी के बीच लगातार ये दिखाने की […]

You May Like

गिटम यूनिवर्सिटी ने अकादमिक अनुसंधान पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव आयोजित किया....|....'सीएम योगी की मां, हमारी भी मां'- मौलाना के विवादित बयान पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, हरदोई में दी बड़ी चेतावनी....|....6 शादियां भी कम पड़ीं, अब 7वीं की तैयारी; थाने पहुंचा बेटा बोला- 'सर, मेरे पापा को रोकिए!'....|....कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल....|....आबकारी नीति मामला: सीबीआई के बाद अब ईडी भी पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट, 19 मार्च को होगी सुनवाई....|.... 'परिवर्तन यात्रा' से भाजपा का बड़ा चुनावी संदेश, भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर ममता सरकार को घेरा....|....पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया....|....'अगर तेल रोका तो 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला', ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी; चीन से कही ये बात....|....सोशल मीडिया पर ईरानी हमलों का मना रहे थे जश्न, बहरीन में पांच पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी गिरफ्तार....|....ओडिशा में 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव: चार सीटों पर पांच उम्मीदवार मुकाबले में, किसी ने भी वापस नहीं लिया नाम