यूपी-मध्य प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में बढ़ रहे डेंगू और वायरल फीवर के मामले

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 13 सितम्बर 2021। कोरोना वायरस संक्रमण के बाद अब देश में डेंगू औऱ वायरल फीवर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यूपी, मध्य प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में डेंगू बुखार के मामले बढ़ रहे हैं। जिससे देश की चिंता बढ़ गई है। यूपी और मध्य प्रदेश में इसका कहर सबसे ज्यादा सामने आ रहा है। यूपी के फिरोजाबाद में डेंगू और वायरल फीवर का कहर थम नहीं रहा है। इसके अलावा कासगंज में भी केस तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं, आसपास के राज्यों में भी बुखार के काफी मामले अचानक से बढ़ गए हैं।

फिरोजाबाद में 24 घंटे में 14 मरीजों की मौत

फिरोजाबाद में डेंगू और वायरल फीवर का कहर थम नहीं रहा है। जिले में 24 घंटे में रिकॉर्ड 14 और मरीजों की मौत हो गई। इनमें आठ बच्चे शामिल हैं। शहर से लेकर देहात तक चीत्कार मची हुई है। नगर निगम के अलावा देहात क्षेत्रों में भी मौत के मामले सामने आए हैं। शनिवार को कुल मौत का आंकड़ा 135 पर पहुंच गया। उधर, कासगंज जिले में बुखार से छह मरीजों की मौत हो गई। बुखार से बच्चों व बड़े दोनों प्रभावित दिख रहे हैं। वहीं, अस्पतालों में बच्चों के बेड्स ज्यादातर भरे हुए हैं। नए मरीजों को इलाज के लिए जगह मिलने में परेशानी हो रही है। फिरोजाबाद के राजकीय मेडिकल कालेज स्थित सौ शैय्या अस्पताल में 24 घंटे में कराई गई एलाइजा जांच में 101 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। वर्तमान में सौ शैय्या अस्पताल में 429 मरीज भर्ती हैं। इधर, निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सौ शैय्या अस्पताल में गंभीर हालत में आने वाले मरीजों को ही भर्ती किया जा रहा है। शनिवार को सौ शैय्या अस्पताल के महिलाएं अपने बीमार बच्चों को गोद में लिए रोते-बिलखते दिखाई दीं।

मध्य प्रदेश में अब तक 2400 मामले

मध्य प्रदेश में डेगू के अब तक कुल 2400 मामले सामने आ चुके हैं। फिलहाल मध्य प्रदेश में 95 डेंगू के मामले सक्रिय हैं।

बिहार- पटना में 72 घंटे में डेंगू के 16 मामले सामने आए

बिहार की राजधानी पटना में वायरल बुखार के बाद डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। पटना की डाक्टर और सिविल सर्जन विभा सिंह ने कहा कि पिछले 3 दिनों में पटना में डेंगू के 16 पाजिटिव मामले सामने आए हैं। हम अस्पतालों और प्रभावित क्षेत्रों से जानकारी एकत्र करने के लिए एक समर्पित टीम का गठन किया है ताकि समय पर उपाय किए जा सकें।

Leave a Reply

Next Post

कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, दो वाहनों की टक्कर में गई 8 लोगों की जान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बेंगलुरु 13 सितम्बर 2021। कर्नाटक में एक भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। हादसा चिंतामणि क्षेत्र के मरनायकनहल्ली के पास हुआ। यहां पर विपरीत दिशा से आ रही एक जीप ने लारी को टक्कर मार दी।  चिकबलपुर पुलिस ने इसकी जानकारी देते […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं