‘कृष 4’ में रजत बेदी को इस रोल में देखना चाहते हैं फैंस, एक्टर की पोस्ट पर राकेश रोशन से की ये गुजारिश

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 22 दिसंबर 2025। शो’द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को काफी सराहना मिली। इसमें रजत बेदी ने बेहतरीन अदाकारी की। इसके बाद से वह सुर्खियों में हैं। राकेश रोशन ने रजत बेदी को साल 2003 में आई फिल्म ‘कोई मिल गया’ में कास्ट किया था। सोमवार को, एक्टर ने डायरेक्टर राकेश रोशन के साथ एक तस्वीर शेयर की और उनकी खूब तारीफ की। इस पर फैंस ने ‘कृष 4’ को लेकर कमेंट किए हैं।

रजत बेदी ने राकेश रोशन की तारीफ की
फिल्म ‘कोई मिल गया’ में रजत बेदी ने राज सक्सेना का रोल निभाया था। इंस्टाग्राम पर रजत बेदी ने राकेश रोशन के साथ एक तस्वीर शेयर की। इसमें वह राकेश रोशन के गले में हाथ डाले हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘राकेश रोशन से मिलकर बहुत खुश और धन्य हूं, जिन्होंने मुझे एक ऐसा रोल दिया जिसने मुझे आज तक जिंदा रखा है। आप मेरे गुरु, मेरे शिक्षक और इस इंडस्ट्री के सबसे विनम्र और प्रतिभाशाली व्यक्ति हैं। सर, आपसे मिलकर और आपके साथ काम करके बहुत खुशी और सम्मान मिला। आपके साथ काम करना किसी का भी सपना होगा और मेरा यह सपना एक बार पूरा हो चुका है, दोबारा अपने सपने को पूरा करना चाहूंगा।

यूजर्स ने ‘कृष 4’ को लेकर की गुजारिश 
रजत बेदी की पोस्ट पर कई यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। राकेश रोशन फिल्म ‘कृष’ के लिए जाने जाते हैं। अब इसके अगले पार्ट के बारे में बात हो रही है। ऐसे में फैंस ने रजत बेदी को ‘कृष 4’ में लेने की बात कही है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है ‘वॉव कृष 4’। एक दूसरे यूजर ने लिखा है ‘सर बंदे को कृष 4 में लेना।’ एक यूजर ने दावा किया है ‘अगर कृष 4 को हिट करवाना है तो रजत बेदी को विलेन के तौर पर लाइए।’ इस साल राकेश रोशन ने जानकारी दी थी कि ऋतिक रोशन ‘कृष 4’ का निर्देशन करेंगे। हालांकि फिल्म के प्रोडक्शन के बारे उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी थी।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली में 'दमघोंटू' हवा से राहत नहीं, बेहद खराब श्रेणी में बरकरार AQI; कई इलाकों में 400 पार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 दिसंबर 2025। राजधानी में स्थानीय कारकों के चलते प्रदूषण बना हुआ है। ऐसे में हवा की गति धीमी होने के चलते लगातार सातवें दिन भी हवा बेहद खराब श्रेणी में बरकरार है। सुबह की शुरुआत धुंध और कोहरे की मोटी परत से […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल