फायर हुए रिद्धिमान साहा, गांगुली और द्रविड़ से मिले सुझाव की खोली पोल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 20 फरवरी 2022। भारत और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच खेले जाने वाले दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान हो चूका है. 34 वर्षीय अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को टीम इंडिया का अगला कप्तान नियुक्त किया गया है. टेस्ट प्रारूप से पहले उन्हें वनडे एवं T20 प्रारूप का कमान सौंपा गया था। वहीं आगामी घरेलू दौरे के लिए ऋषभ पंत और केएस भरत के रूप में दो विकेटकीपर खिलाड़ियों को टीम में चुना गया है. वहीं लंबे समय से टेस्ट प्रारूप का हिस्सा रहे रिद्धिमान साहा को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. मुख्य टीम से बाहर होने के बाद सीनियर विकेटकीपर खिलाड़ी ने अपनी भड़ास निकाली है।

उन्होंने बताया है कि मौजूदा द्रविड़ के नेतृत्व वाली टीम प्रबंधन ने उनसे संन्यास के बारे में सोचने के लिए कहा है. यही नहीं उनका कहना है कि प्रबंधन ने उन्हें साफतौर पर बता दिया है कि उनका भविष्य में चयन पर विचार नहीं किया जाएगा. प्रबंधन द्वारा मिले इस सुझाव के बाद उन्होंने जारी रणजी ट्रॉफी में न खेलने का फैसला लिया था। अनुभवी विकेटकीपर खिलाड़ी ने यह बात बीते कल 18 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान होने के बाद कहा. उन्होंने कहा, ‘टीम प्रबंधन द्वारा मुझे बताया गया था कि भविष्य में चयन के दौरान उनके नाम पर विचार नहीं किया जाएगा. मैं यह बात तबतक लोगों को नहीं बताना चाहता था, जबतक भारतीय टीम का अंग था। उन्होंने आगे कहा, ‘टीम के मौजूदा मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने मुझे सुझाव दिया है कि मैं अब रिटायरमेंट के बारे में विचार करूं.’ साहा और द्रविड़ के बीच यह बात गोपनीय तरीके से हुई थी।

इसके अलावा उन्होंने मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ) पर भी अपना बयान दिया है. उन्होंने कहा, गांगुली ने मुझे आश्वासन दिया था कि मुझे टीम में अपने जगह को लेकर चिंता नहीं करनी चाहिए। उन्होंने बताया जब मैंने कानपुर टेस्ट के दौरान न्यूजीलैंड के खिलाफ दर्द में रहने के बावजूद 61 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली थी. उस दौरान उन्होंने मुझे व्हाट्सएप पर मैसेज कर बधाई दी थी। इस दौरान उन्होंने मुझे आश्वासन दिया था कि भविष्य में चयन को लेकर मुझे चिंता करने की जरूरत नहीं है जब तक वह बीसीसीआई के अध्यक्ष पद पर स्थित हैं. उन्होंने बताया गांगुली के इन शब्दों से उनका काफी आत्मविश्वास बढ़ा था।

Leave a Reply

Next Post

जायरा वसीम ने हिजाब विवाद पर मुस्लिम महिलाओं का किया सपोर्ट, कहा- ‘पूरे सिस्टम का विरोध करती हूं’

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 20 फरवरी 2022। दंगल फेम जायरा वसीम फिल्मों को अलविदा कह चुकी हैं। वह आखिरी बार ‘द स्काई इज पिंक’ में दिखी थीं। अब जायरा ने कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉट […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल