ग्लैमर और करियर का संतुलन बनी नायरा की पहचान

Indiareporter Live
शेयर करे

सिमा अवॉर्ड्स 2025 में नायरा का जलवा

बिग बॉस और खाकी 2 से बढ़ी लोकप्रियता

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 27 सितंबर 2025। साउथ इंडियन सिनेमा के योगदान का जश्न मनाने वाले सिमा अवॉर्ड्स 2025 में अभिनेत्री नायरा एम बनर्जी ने अपनी शालीनता और करियर की चमक से सभी का ध्यान खींच लिया। सितारों से सजी इस शाम में कई बड़े नाम मौजूद थे, मगर नायरा का संतुलित अंदाज़ और उनका सुनहरा करियर ग्राफ उन्हें भीड़ से अलग कर गया। वर्षों से नायरा ने क्षेत्रीय और बॉलीवुड फिल्मों, ओटीटी प्रोजेक्ट्स और टेलीविज़न जैसे हर प्लेटफ़ॉर्म पर अपनी प्रतिभा दिखाई है। विभिन्न भाषाओं और माध्यमों में सहज अभिनय ने उन्हें एक पैन-इंडियन स्टार के रूप में स्थापित कर दिया है।

हाल ही में उनकी लोकप्रियता में बिग बॉस की यात्रा ने चार चाँद लगाए, जहाँ उनकी स्पष्टवक्ता और आत्मविश्वासी छवि दर्शकों को खूब भायी। वहीं खाकी 2 में उनकी दमदार परफ़ॉर्मेंस ने यह साबित किया कि वे गहन और चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं में भी उतनी ही प्रभावी हैं। आने वाले दिनों में नायरा बॉलीवुड में बड़ा धमाका करने वाली हैं। उनकी अगली फिल्म वन टू चा चा चा 31 अक्टूबर 2025 को रिलीज़ होने जा रही है। यह प्रोजेक्ट पहले ही चर्चा में है और प्रशंसक उन्हें एक नए रूप में देखने के लिए उत्साहित हैं।

सिमा अवॉर्ड्स में नायरा ने मीडिया और अपने चाहने वालों से गर्मजोशी से मुलाक़ात की। उनकी इस उपस्थिति ने न सिर्फ़ उनकी लोकप्रियता को और मजबूत किया, बल्कि यह भी साबित किया कि वे लगातार अपनी अलग पहचान बनाती जा रही हैं। साथ ही सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म्स पर उनकी सक्रियता उन्हें दर्शकों से सीधा जोड़े रखती है।

Leave a Reply

Next Post

बीसीडब्ल्यूआई 2025: 125 कंपनियां बनीं महिलाओं के लिए बेस्ट वर्कप्लेस

शेयर करेसर्वश्रेष्ठ कंपनियों में महिलाओं की नेतृत्व भागीदारी 20प्रतिशत पर पहुंची प्रोफेशनल सर्विसेज और आईटीईएस में सबसे ज्यादा महिला कर्मचारी (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 27 सितंबर 2025। भारत की अग्रणी कार्यस्थल संस्कृति परामर्श कंपनी अवतार ने ‘भारत में महिलाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ कंपनियों’ (बीसीडब्ल्यूआई) सूची का 10वां संस्करण […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं