सेना के जवानों के मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल करेगी टेली-मानस सेल, 24×7 करेगी काम

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 06 जून 2024। पुणे के सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय में राष्ट्रीय टेली मानसिक हेल्पलाइन के एक विशेष प्रकोष्ठ के संचालन के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के बीच एक एमओयू पर दस्तखत हुए हैं। इस समझौता ज्ञापन पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की एएस और एमडी आराधना पटनायक और सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल दलजीत सिंह ने हस्ताक्षर किए। टेली मानस हेलपलाइन का मकसद सशस्त्र बलों के कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं का तुरंत एवं प्रभावी ढंग से समाधान करना है। पुणे स्थित चिकित्सा महाविद्यालय में विशेष टेली-मानस प्रकोष्ठ पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर दो वर्षों तक काम करेगा।

भारतीय सेना की तरफ से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक विशेष टेली-मानस सेल का उद्घाटन 1 दिसंबर, 2023 को पुणे के सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने किया था। विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारतीय सेना में कई तरह के तनाव देखने को मिल रहे हैं। जिसके बाद सशस्त्र बलों में टेली-मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता महसूस की गई है। ऑपरेशनल एनवॉयरमेंट, सांस्कृतिक चुनौतियां और क्षेत्रीय संघर्षों से संबंधित विशिष्ट तनाव को देखते हुए सशस्त्र बलों में मानसिक स्वास्थ्य देखभाल की विशेष आवश्यकता है। वहीं, समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के बाद सशस्त्र बलों के कर्मियों और उनके परिवारों के मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल हो सकेगी।  इस मौके पर सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल दलजीत सिंह ने कहा कि सशस्त्र बल कर्मियों के लिए मेंटल हेल्थ काउंसलिंग की लंबे समय से जरूरत रही है और अब टेली मानस सेल के जरिए सशस्त्र बल कर्मियों और उनके परिवारों को 24×7 मानसिक स्वास्थ्य को लेकर मदद मिलेगी, जिससे उनकी मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं का अधिक प्रभावी ढंग से समाधान हो सकेगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की अपर सचिव एवं प्रबंध निदेशक  आराधना पटनायक ने सशस्त्र बलों की विशिष्ट मानसिक स्वास्थ्य आवश्यकताओं पर विचार करते हुए, उनके मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं पर ध्यान देने के महत्व को रेखांकित किया। 

टेली मानस जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (डीएमएचपी) का डिजिटल एक्सटेंशन है। यह 24×7 काम करती है और प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) में टोल-फ्री नंबर, 14416 पर संपर्क किया जा सकता है। वर्तमान में, सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 51 टेली मानस सेल काम कर रहे हैं, जो 20 विभिन्न भाषाओं में सेवाएं प्रदान करते हैं। अक्टूबर 2022 में लॉन्च होने के बाद से, टेली मानस को 10 लाख से अधिक कॉल आई हैं, और यह रोजाना 3,500 से अधिक कॉल्स रिसीव होती हैं। 

Leave a Reply

Next Post

'सरकार को राहत देनी ही होगी', जेल में बंद खालिस्तानी अमृतपाल सिंह की जमानत पर वकील का दावा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव डिब्रूगढ़ 06 जून 2024। देशभर में लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। जेल में बंद खालिस्तानी अलगाववादी अमृतपाल सिंह खडूर साहिब लोकसभा सीट पर विजयी रहा। अब उसके वकील राजदेव सिंह खालसा ने कहा कि अमृतपाल का प्रयास पंजाब में नशीली दवाओं के दुरुपयोग को समाप्त करने की दिशा […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां