राष्ट्रीय कृमि-मुक्ति दिवस कार्यक्रम 2020 : आंगनबाडी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर बच्चों को खिलाई कृमि नाशक गोली

indiareporterlive
शेयर करे

प्रदेश के 1.14 करोड बच्चों और किशोरों को कृमिनाशक गोली एल्बेंडाजाॅल खिलाने का लक्ष्य

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 23 सितम्बर 2020। प्रदेश में  23 सितम्बर से राष्ट्रीय कृमि-मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन शुरू हो गया I इस दौरान आंगनबाडी कार्यकर्ताओं द्वारा गृह भ्रमण कर, आंगनबाड़ी केंद्रों और पंचायतों में एक से 19 वर्ष तक के कई बच्चों को कृमि-मुक्ति की दवा (एल्बेंडाजाॅल) खिलाई गई। इसके साथ ही आंगनबाडी कार्यकर्ताओं द्वारा महिलाओं को कुपोषण से संबंधित जानकारी के साथ-साथ पोषण वाटिका निर्माण कृमि नाशक दवाइयां,टीकाकरण एवं अन्य जानकारियां भी दी जा रही है I यह कार्यक्रम 30 सितम्बर तक चलेगा ।

कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के तहत इस साल प्रदेश के कुल 1 करोड़ 14 लाख बच्चों और किशोरों को कृमि नाशक  गोली खिलाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस दौरान सरगुजा और सूरजपुर जिले के 3 ब्लॉक-रामानुजगंज, सूरजपुर एवं प्रेमनगर में फाइलेरिया कार्यक्रम के अंतर्गत भी सभी बच्चों को एल्बेण्डाजॉल की दवा का सेवन कराया जावेगा।

कृमि मुक्ति के लिए एक से दो वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को एल्बेण्डाजाॅल की आधी गोली तथा 3 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को एक पूरी गोली दी जाती है। कोविड-19 संकमण की व्यापकता को देखते हुए स्कूल, कई आंगनबाड़ी केंद्रों अन्य शैक्षणिक सस्थान का संचालन नहीं किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम का क्रियान्वयन स्वास्थ्य विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सामुदायिक स्तर पर किया जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

सामाजिक संस्थाओं ने सिम्स में किया रक्तदान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 23 सितम्बर 2020। कोरोना महामारी के दुष्परिणाम से सिम्स का ब्लड बैंक भी अछूता नहीं रहा है। ब्लड बैंक में रक्त अल्पता की पूर्ति के लिये ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सुपर्णा गांगुली ने विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं से रक्तदान की अपील की। इसके चलते […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस