अडानी समूह की सातवीं कंपनी ने दी शेयर बाजार में दस्तक, 4 फीसदी डिस्काउंट पर हुई लिस्टिंग

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 08 फरवरी 2022। मंगलवार को अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी के नेतृत्व वाली कंपनी अडानी विल्मर की शेयर बाजार में लिस्टिंग हुई। बाजार में लिस्ट होने वाली यह उनकी सातवीं कंपनी है। हालांकि, जैसी की उम्मीद थी उसके विपरीत इसके शेयर 4 फीसदी के डिस्काउंट पर लिस्ट हुए। इसका शेयर 221 रुपये पर लिस्ट हुआ, आईपीओ में इसका भाव 230 रुपये तय किया गया था। लेकिन लिस्टिंग के बाद इसमें 4 फीसदी की गिरावट रही। देश की सबसे बड़ी एफएमसीजी (फास्ट-मूविंग कंज्यूमर गूड्स) कंपनियों में से एक, अडानी विल्मर का आईपीओ 27 से 31 जनवरी के बीच आया था और इसे 17.37 गुना अधिक बोली मिली थी। आईपीओ को सभी तरह के निवेशकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी, हालांकि उस अवधि में बाजार में जारी अस्थिरता ने इसे थोड़ा जरूर प्रभावित किया। आईपीओ के लिए सबसे अधिक बोली नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की श्रेणी में मिलीं, जिन्होंने अपने आवंटित कोटे में 56.30 गुना अधिक बोली लगाई. दूसरे नंबर पर शेयरहोल्डरों कोटा रहा, जिसे 33.33 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन मिला था। हालांकि, डिस्काउंट पर लिस्ट होने के बाद इसके शेयरों में तेजी देखने को मिली और 10.30 बजे तक शेयरों में 20 रुपये का उछाल दर्ज किया गया। फिलहाल, यह शेयर 250 रुपये के आस-पास ट्रेड कर रहा है।

यहां होगा जुटाई गई रकम का इस्तेमाल
गौरतलब है कि कंपनी द्वारा आईपीओ से मिली रकम में से 1,900 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कैपिटल एक्सपेंडिचर में किया जाएगा, जबकि करीब 1,058.9 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी कर्ज को कम करने में करेगी। वहीं बाकी 450 करोड़ रुपये रणनीतिक अधिग्रहण और निवेश के दूसरे मामलों में खर्च किए जाएंगे। अडाणी विल्मर विदेशी कंपनी विल्मर और अडाणी ग्रुप की जॉइंट वेंचर में है। दोनों की 50-50 फीसदी हिस्सेदारी थी। हालांकि इश्यू के बाद यह हिस्सेदारी घटकर 87.92 फीसदी हो गई है। इसका मतलब अडाणी की इसमें हिस्सेदारी करीबन 44 फीसदी होगी। 

अडानी समूह की 7 कंपनियां लिस्टेड 
अडाणी ग्रुप की 7 कंपनी भारतीय शेयर बाजार में लिस्टेड हैं। इस साल जनवरी में ही इन सभी कंपनियों में 5 फीसदी से लेकर 45 फीसदी तक का रिटर्न मिला है। खासतौर पर ग्रुप की एनर्जी कंपनियों के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही है। मंगलवार को भी अडानी इंटरप्राइजेज, अडानी पावर, अडानी ग्रीन एनर्जी का शेयर बढ़त में है जबकि अडाणी पोर्ट, टोटल गैस और ट्रांसमिशन का स्टॉक नीचे है। अडाणी ग्रीन एनर्जी का मार्केट कैप 3 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

Leave a Reply

Next Post

दंगल टीवी के शो "रक्षाबंधन" में आया चौंकाने वाला मोड़

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 08 फरवरी 2022। दंगल टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो रक्षाबंधन रसाल अपने भाई की ढाल में बसंत पंचमी पूजा स्पेशल एपिसोड एक टर्निंग पॉइंट लेकर आने वाला है। एक तरफ तो यहां इस त्योहार का जश्न मनाया जा रहा है वहीं शिवराज को एक […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां