‘अंतरराष्ट्रीय खजाना हैं डोभाल’: यूएस के राजदूत ने की भारत के एनएसए की तारीफ, कहा- दोनों देशों की नींव काफी मजबूत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 14 जून 2023। भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि डोभाल एक अंतरराष्ट्रीय खजाना हैं। दरअसल, भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में मंगलवार को अमेरिकी राजदूत ने हिस्सा लिया था। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के एक गांव का लड़का डोभाल न केवल एक राष्ट्रीय खजाना, बल्कि एक अंतरराष्ट्रीय खजाना बन गया है। आज जब मैं अमेरिका और भारत के बीच की नींव को देखता हूं, तो पाता हूं कि यह बहुत मजबूत है। इतना स्पष्ट है कि भारत के लोग अमेरिकियों से प्यार करते हैं और अमेरिका के लोग भारतीयों से प्यार करते हैं।

भारत की डिजिटल क्रांति के मुरीद हुए गार्सेटी

इतना ही नहीं, अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी भारत की डिजिटल क्रांति के मुरीद हैं। उन्होंने दिल्ली में यूनाइटेड स्टेट्स-इंडिया इनिशिएटिव ऑन क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज (ICET) मीट में डिजिटल पेमेंट और वित्तिय प्रौद्योगिकी में भारत की प्रगति की जमकर तारीफ की। एक कार्यक्रम में बोलते हुए एरिक ने कहा कि जब मैं भारत में डिजिटल पेमेंट और वित्तिय तकनीक को देखता हूं, तो मैं मानता हूं कि हमने दुनिया को हैरान कर दिया है। एक गांव में एक चाय वाला भी अपने फोन में सरकार से सीधे रुपये लेता है…वो भी पूरे के पूरे 100 फीसदी रुपये उसे मिलते हैं। 

भारत में 4G-5G से ज्यादा शक्तिशाली व्यक्ति

उन्होंने कहा कि हाल ही में मैंने भारत में कई धर्मों के नेताओं के एक समूह के साथ डिनर किया, उनमें से एक ने कहा कि हमने 4G, 5G और 6G के बारे में कई बाते सुनी हैं, लेकिन यहां भारत में हमारे पास इससे अधिक शक्तिशाली कुछ है – वह है ‘गुरुजी’। एरिक ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन यह देखकर उत्साहित है कि भारत में क्या हो रहा है। हम पीएम मोदी की राजकीय यात्रा के लिए तत्पर हैं। बता दें, पीएम मोदी 22 जून को वाशिंगटन की यात्रा पर जाएंगे।  

भारत में जेक सुलिवन आए

इस बीच, दो दिवसीय भारत यात्रा पर आए अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने मंगलवार को अपने भारतीय समकक्ष अजीत डोभाल से मुलाकात की और पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने पहले ही दिन आम लोगों से जुड़े हितों पर बात की। 

Leave a Reply

Next Post

जवाबी कार्रवाई में रूस पर भारी पड़ रहा यूक्रेन, नाटो ने कहा- बातचीत की मेज पर मिलेगा फायदा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 14 जून 2023। यूक्रेन ने रूस के खिलाफ जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है और इस जवाबी कार्रवाई में वह रूस पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। ये कहना है नाटो के सेक्रेटरी जनरल जेन्स स्टॉल्टेनबर्ग का। स्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि नाटो, […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान