अगले पांच वर्षों में भारत बनेगा तीसरा सबसे बड़ा मीडिया-मनोरंजन बाजार: अनुराग ठाकुर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पणजी 21 नवंबर 2023। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को कहा कि अगले पांच वर्षों में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मीडिया और मनोरंजन बाजार बन जाएगा। पणजी में भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के 54वें संस्करण के उद्घाटन पर ठाकुर ने कहा कि इस आयोजन में सबसे पहले ओटीटी खंड को मान्यता मिलेगी।  उन्होंने कहा, ”एक तरफ भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। मीडिया और मनोरंजन उद्योग के मामले में भी भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। अगले पांच वर्षों में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है और साथ ही यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मीडिया और मनोरंजन बाजार भी बन जाएगा।” 

ठाकुर ने कहा, “पहली बार और यहां से, आईएफएफआई में सर्वश्रेष्ठ वेब श्रृंखला ओटीटी पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।” केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ओटीटी को मान्यता इसलिए भी दी गई है क्योंकि कोविड​​-19 महामारी के दौरान जब सबकुछ बंद था तो इसने ही लोगों का मनोरंजन किया। ठाकुर ने कहा, ”ओटीटी (खंड) वर्तमान में 28 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है। यही कारण है कि हमने इस पुरस्कार को शुरू करने का फैसला किया है।” 

Leave a Reply

Next Post

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए, 80 हजार श्रद्धालुओं के लिए बनेगी अयोध्या में ‘टेंट सिटी'

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अयोध्या 21 नवंबर 2023। भगवान श्री राम की जन्‍म स्‍थली अयोध्या में बनाये जा रहे भव्य राम मंदिर में अगले वर्ष 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में देश-विदेश से बड़ी संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ‘टेंट सिटी’ का निर्माण कराया […]

You May Like

मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं....|....5 लाख पौधों से बदलेगी गड़चिरोली की तस्वीर....|....प्राग की गलियों में मिला सेज़ल शर्मा को सुकून का खजाना....|....रेवती महुरकर की रफ्तार से चौंका बॉलीवुड....|....शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर