मंगोलिया ने लेबनान को बराबरी पर रोका, भारत से हारने के बाद पहला अंक हासिल किया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 13 जून 2023। निचली रैंकिंग की मंगोलियाई फुटबाल टीम ने सोमवार को यहां कान्टिनेंटल कप में खिताब की दावेदार लेबनान की टीम को गोलरहित बराबरी पर रोककर पहला अंक हासिल किया। मंगोलिया ने भारत के खिलाफ अपन पहला मैच गंवा दिया था। अब ड्रॉ मैच से मिले एक अंक के साथ उसने अंकतालिका में अपना खाता खोला है। चार देशों के राउंड रोबिन टूर्नामेंट में लेबनान के दो मैचों में तीन अंक हो गए हैं। पहले मैच में लेबनान ने वनाअतु को 3-1 से हराया था। मंगोलिया के रक्षक खिलाड़ी बतबतार एमगालनबत ने अच्छी भूमिका निभाई और लेबनान के हमलों को लगातार टाला। उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। लेबनान के करीम के पास 15वें मिनट में मौका था लेकिन उनका निशाना सही नहीं रहा। लेबनान के लगातार हमलों के कारण मंगोलियाई गोलकीपर एनखतईवन को लगातार सक्रिय रहना पड़ा।

Leave a Reply

Next Post

'अंतरराष्ट्रीय खजाना हैं डोभाल': यूएस के राजदूत ने की भारत के एनएसए की तारीफ, कहा- दोनों देशों की नींव काफी मजबूत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 14 जून 2023। भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि डोभाल एक अंतरराष्ट्रीय खजाना हैं। दरअसल, भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल