लखनऊ आते-आते बन जाएगी सरकार… ओपी राजभर ने बताया पहले राउंड में कितनी सीटें जीत रहा सपा गठबंधन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 11 फरववरी 2022। उत्तर प्रदेश में पहले राउंड का मतदान पूरा हो चुका है और इसे लेकर भाजपा समेत सभी दलों के अपने-अपने दावे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी में पहले राउंड की वोटिंग से साफ हो गया है कि जनता का मूड क्या है। हमसे ज्यादा जनता भाजपा को जिताने के लिए प्रतिबद्ध है, जिनके इरादे अच्छे होते हैं, उनका साथ लोग कभी नहीं छोड़ते। हालांकि इस बीच कभी भाजपा के साथी रहे और सपा गठबंधन का हिस्सा ओमप्रकाश राजभर ने भी बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि पहले राउंड की जिन 58 सीटों पर वोटिंग हुई है, उनमें 50 से 52 सीटें सपा गठबंधन जीत रहा है। 

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने दावा किया कि पहले चरण में साइकिल और हैंडपम्प का गठबंधन 50-52 सीटें जीत रहा है। उन्होंने कहा कि लखनऊ आते-आते ही सपा गठबंधन की सरकार बन जाएगी। पूर्वांचल में हम बोनस में रहेंगे। ओम प्रकाश राजभर ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि गाजीपुर बॉर्डर पर 13 महीने में 700 किसान शहीद हुए, आज शहादत का बदला लेने का समय है। ओपी राजभर ने कहा कि बीजेपी को ये ज्ञान नहीं है कि पांच साल में योगी जी, मोदी जी ने सांड पैदा किए हैं, जिनकी वजह से किसान दिन-रात खेत में लाठी लिए खड़ा है, वो इनको किस आधार पर वोट देगा। 

भाजपा ने दलितों का आरक्षण लूटा, किसानों को सताया

दूसरा इन्होंने पिछड़े-दलित वंचित समाज का आरक्षण खत्म किया। शिक्षक भर्ती में इनका आरक्षण लूटा, किस आधार पर पिछड़ा-दलित इनको वोट देगा। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि एक साल तक किसान जब दिल्ली की सीमाओं पर बैठे रहे तो उनसे कोई मिलने के लिए नहीं पहुंचा। राजभर ने कहा कि तब ना तो प्रधानमंत्री गए, ना गृहमंत्री, ना मुख्यमंत्री गए। आज किस मुंह से किसान इनको वोट देगा। उन्होंने कहा कि किसानों ने 13 महीना धरना दिया। इसमें 700 किसान शहीद हुए, आज वो शहादत का बदला लेने का समय है। आज पहले चरण के चुनाव में किसान बीजेपी की तेरहवीं कर देंगे।

आशीष को बेल पर तंज, सैंया भैया कोतवाल, डर काहे का…

यही नहीं राजभर ने केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्र की जमानत पर भी तंज कसा। राजभर ने कहा, ‘सैया भये कोतवाल तो अब डर काहे का।’ उन्होंने कहा कि जिसका बाप गृह राज्यमंत्री हो, और गृह राज्यमंत्री की मदद प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री कर रहा हो तो उसको तो बेल मिलेगी ही। लेकिन जो किसान-पत्रकार शहीद हुए क्या उनको न्याय मिला? उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को चुनाव के समय जिससे लाभ होता है, उसकी जमानत करा लेती है। 

Leave a Reply

Next Post

राजस्थान के सट्टा बाजार में खुला विधानसभा चुनाव का भाव: यूपी में भाजपा की वापसी, पंजाब में 'आप' चलाएगी सरकार!

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जोधपुर 11 फरवरी 2022। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में प्रथम चरण के मतदान संपन्न हो गया है। उत्तर प्रदेश की 58 सीटों पर मतदान के बाद राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार ने उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के एक बार फिर मुख्यमंत्री […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए