द कश्मीर फाइल्स’ की आलोचना करने पर शरद पवार पर भड़के विवेक अग्निहोत्री, गुस्से में कहा दी ऐसी बात

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 24 अप्रैल 2022। फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की गिनती हिंदी सिनेमा की ऐतिहासिक फिल्मों में होने लगी है। यह फिल्म पिछले महीने सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसके बाद ‘द कश्मीर फाइल्स’ की जहां तमाम दर्शकों ने तारीफ की। वहीं कुछ ऐसे भी लोग थे जिन्होंने फिल्म की आलोचना की है। इसमें आम लोगों के अलावा देश के राजनेता भी शामिल हैं। हाल ही में एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने भी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की आलोचना की है।

शरद पवार ने हाल ही में कोल्हापुर में हुए एक आयोजन में इस फिल्म की आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि सभी को धार्मिक नफरत भड़काने के लिए कश्मीर फाइल्स नाम की फिल्म दिखाई गई है। साथ ही एनसीपी प्रमुख ने यह भी कहा कि धार्मिक आधार पर समाज में दरार पैदा करने की कोशिश की जा रहा है। शरद पवार के इस बयान पर अब फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने विवेक अग्निहोत्री ने अपना गुस्सा जाहिर किया है।

विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर शरद पवार को सबसे दोगला और भ्रष्ट राजनेता बताया है। विवेक अग्निहोत्री सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए खास पोस्ट भी शेयर करते रहते हैं। विवेक अग्निहोत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शरद पवार की आलोचना की है। साथ ही फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की आलोचना करने के लिए अपना गुस्सा भी जाहिर किया है। विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘फिर झूठ । बहुत ही दोगलापन है। भारतीय राजनीति में अब तक का सबसे भ्रष्ट राजनेता वास्तविक जीवन में सबसे पाखंडी इंसान भी हैं। एक बात मुझसे और कश्मीरी हिंदुओं को निजी तौर पर और सार्वजनिक तौर पर इसके विपरीत कहती है। कर्म…पवार साहब…कर्म…किसी को नहीं बख्शा।’ सोशल मीडिया पर विवेक अग्निहोत्री का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। निर्देशक के फैंस उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इससे पहले शरद पवार ने दिल्ली इकाई के अल्पसंख्यक विभाग के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए भी ‘द कश्मीर फाइल्स’ की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था, ‘एक शख्स ने हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को दिखाते हुए फिल्म बनाई। यह दिखाती है कि बहुसंख्यक हमेशा अल्पसंख्यक पर हमला करते हैं और जब वह बहुमत मुस्लिम होता है, तो हिंदू समुदाय असुरक्षित हो जाता है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सत्ता में बैठे लोगों ने इस फिल्म का प्रचार किया। 

Leave a Reply

Next Post

प्रियंका से पेंटिंग खरीदने के लिए किया गया मजबूर, उसी पैसे से हुआ सोनिया का इलाज: राणा कपूर का दावा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 24 अप्रैल 2022। यस बैंक के सह संस्थापक राणा कपूर ने दावा किया है कि उन्हें कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा से एम एफ हुसैन की पेंटिंग खरीदने के लिए मजबूर किया। साथ ही तस्वीर से प्राप्त राशि का इस्तेमाल गांधी परिवार ने सोनिया […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार