दुनिया में जल्द मशीन और इंसान के बीच होगी लड़ाई; युद्ध की चुनौतियों पर सीडीएस अनिल चौहान का बड़ा बयान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 13 नवंबर 2024। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने युद्ध की बदलती चुनौतियों को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अब तक लड़ाई हमेशा इंसानों के बीच होती रही है। मगर अब दुनिया एक ऐसे युग में प्रवेश करने जा रही है, जिसमें लड़ाई मशीन और इंसान के बीच होगी। इसके बाद यह लड़ाई मशीनों के बीच होगी। दिल्ली में मनोहर पर्रिकर इंस्टीट्यूट फॉर डिफेंस स्टडीज एंड एनालिसिस में हुए कार्यक्रम में सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने कहा कि युद्ध की संभावनाएं फिर विकसित हो रहीं हैं। अब तक लड़ाई इंसान और इंसान के बीच होती रही है। इंसान अच्छी तरह से संरक्षित हो सकता है। हथियारों से लैस हो सकता है। उसे एक मोबाइल प्लेटफॉर्म पर रखा जा सकता है। पहले यह एक घोड़ा हुआ करता था। अब वह हमलावर हेलीकॉप्टर हो सकता है।  इससे साफ है कि लड़ाई हमेशा दो इंसानों के बीच हो सकती है। 

जनरल अनिल चौहान ने कहा कि अब हम एक ऐसे युग में प्रवेश करने जा रहे हैं, अब लड़ाई मशीन और इंसान के बीच हो सकती है। कल को यह लड़ाई मशीन और मशीन के बीच हो सकती है। युद्ध क्षेत्र में यह बड़ा बदलाव केवल रोबोटिक्स की वजह से होने जा रहे हैं। सीडीएस ने कार्यक्रम में अंतरिक्ष और साइबरस्पेस जैसे क्षेत्रों के बारे में भी बात की, जो भविष्य के युद्धों के लिए प्रमुख क्षेत्र हो सकता है। 

Leave a Reply

Next Post

सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल पहुंचे भारत, आज एस जयशंकर संग करेंगे बैठक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 13 नवंबर 2024। सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल-सऊद दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर भारत पहुंचे। वे यहां भारत-सऊदी अरब रणनीतिक साझेदारी परिषद (SPC) की राजनीतिक, सुरक्षा, सामाजिक और सांस्कृतिक समिति की दूसरी बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। विदेश मंत्रालय के […]

You May Like

हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट....|....सही त्वचा विशेषज्ञ तक पहुंच अब होगी आसान, लॉन्च हुआ XELIX प्लेटफॉर्म....|....एसईसीएल में कोयला डिस्पैच व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में सतर्कता विभाग की महत्वपूर्ण पहल....|....अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे