मोदी कैबिनेट: कृषि कानूनों की वापसी के प्रस्ताव को मिली मंजूरी, 29 नवंबर से शुरू होगी संसदीय प्रक्रिया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 24 नवंबर 2021 । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कृषि कानून वापसी की घोषणा के बाद बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लगा दी गई है। अब संसद के शीतकालीन सत्र में इन कानूनों को वापस लेने की अंतिम प्रक्रिया पूरी होगी। ससंदीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद ये तीनों कानून पूरी तरह से निष्प्रभावी हो जाएंगे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में राष्ट्र के नाम संबोधन में तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा कर दी थी। पीएम ने इस दौरान कहा था कि ये कानून किसानों के हित में थे, लेकिन हम किसानों को कानूनों की अहमियत समझा नहीं पाए, इसलिए तीनों कानून वापस लिए जा रहे हैं। 

प्रक्रिया पूरी होने तक डटे रहेंगे किसान 

उधर, पीएम की घोषणा से किसानों में उत्साह है। किसान इसे अपनी बड़ी जीत की तरह देख रहे हैं, लेकिन किसान संगठनों का कहना है कि वे प्रदर्शन तबतक जारी रखेंगे, जब तक संसद की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती। जबकि, पीएम ने अपनी घोषणा के साथ ही साथ किसानों से वापस लौट जाने की अपील की थी। 

Leave a Reply

Next Post

देवास: बयड़ीपुरा के तालाब में डूबने से 6 और 9 वर्ष के दो सगे भाइयों की मौत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव देवास 24 नवंबर 2021 । देवास जिले की उदयनगर तहसील के ग्राम बयड़ीपुरा में दो सगे भाइयों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इस घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार उदयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम […]

You May Like

मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत....|....जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय