भारत ने फिलीपींस को भेजी ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की पहली खेप, चीन को मिला कड़ा संदेश

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 20 अप्रैल 2024। भारत ने शुक्रवार को फिलीपीन को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों की पहली खेप की आपूर्ति की। दक्षिण चीन सागर में चीन द्वारा दिखाई जा रही सैन्य आक्रामकता के मद्देनजर यह आपूर्ति दोनों देशों के बीच बढ़ते सैन्य संबंधों को दर्शाते हैं। दक्षिण पूर्व एशियाई देश फिलीपीन के साथ इस हथियार प्रणाली की आपूर्ति के लिए 37.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर का करार होने के दो साल के बाद आपूर्ति की गई है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के सी-17 ग्लोबमास्टर परिवहन विमान ने फिलीपीन की नौसेना के लिए मिसाइल और लॉन्चरों को द्वीपीय देश तक पहुंचाया। भारत ने जनवरी 2022 में मिसाइल की तीन बैटरी की आपूर्ति के लिए फिलीपीन के साथ करार किया था। वह पहला देश है, जिसे भारत ने अत्याधुनिक ब्रह्मोस मिसाइल की आपूर्ति की है। अर्जेंटीना सहित कुछ अन्य देशों ने भी भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने में रुचि दिखाई है। 

ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड भारत-रूस का संयुक्त उपक्रम है, जो इन सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों का उत्पादन करता है। ब्रह्मोस मिसाइलों को पनडुब्बियों, जहाजों, विमानों आदि से दागा जा सकता है। ब्रह्मोस मिसाइल 2.8 मैक यानी ध्वनि की गति से लगभग तीन गुना अधिक गति से लक्ष्य तक पहुंचती है।

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में पूरे देश से खत्‍म हो जाएगा नक्‍सलवाद: अमित शाह

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव गांधीनगर 20 अप्रैल 2024। लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता नक्‍सलवाद के मुद्दे पर भी केंद्र की मोदी सरकार को घेर रहे हैं. लेकिन गृह मंत्री अमित शाह ने एनडीटीवी से की खास बातचीत में कहा कि  नक्‍सलवाद के खिलाफ हमारी जंग जारी […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं