ट्विटर के लिए फंड जुटाने की कवायद: एलन मस्क ने बेचे टेस्ला के 44 लाख शेयर, बोले- अब ऐसा नहीं करूंगा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 29 अप्रैल 2022। दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति एलन मस्क माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर का सौदा पूरा करने के लिए फंड जुटाने की कवायद में जुट गए हैं। इसके तहत उन्होंने एक बार फिर से अपनी कंपनी टेस्ला के शेयरों की बिक्री की है। अमेरिकी सिक्योरिटीज फाइलिंग से ये जानकारी सामने आई है। इसमें कहा गया है कि मस्क ने कंपनी के 44 लाख शेयर बेचे हैं।  फाइलिंग में कहा गया है कि एलन मस्क ने टेस्ला इंक के 44 लाख शेयर बेचे हैं और इनकी बिक्री 3.99 अरब डॉलर यानी 30 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा में की गई है। गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार मस्क टेस्ला के शेयर बेच चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, ये शेयर मंगलवार और बुधवार को बेचे गए हैं। रिपोर्ट में इसे एलन मस्क की ट्विटर डील के लिए फंड जुटाने की कवायद करार दिया गया है। 

मस्क ने ट्वीट कर ही ये बड़ी बात 
शेयर बेचने की खबर सामने आने के बाद एलन मस्क की ओर से एक ट्वीट भी किया गया है। इसमें उन्होंने टेस्ला के शेयरों की हालिया बिक्री की पुष्टि करते हुए आगे इस तरह का काम न करने की बात कही है। दुनिया के सबसे बड़े अरबपति और टेस्ला के सीईओ ने अपने ट्वीट में कहा है कि आज के बाद टेस्ला के शेयरों की बिक्री की कोई और योजना नहीं है। 

44 अरब डॉलर में हुई ट्विटर डील
गौरतलब है कि हाल ही में एलन मस्क ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर का सौदा किया है। बीते दिनों उन्होंने ट्विटर में 9.2 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदी थी और उसके कुछ ही दिन बाद उन्होंने पूरे ट्विटर को ही खरीद लिया। ये सौदा 44 अरब डॉलर  (3.37 लाख करोड़ रुपये) में हुआ है। माना जा रहा है कि ट्विटर की अपनी नियोजित खरीद के वित्तपोषण में मदद के लिए उन्होंने अपनी कंपनी के शेयर बेचे हैं। 

विशेषज्ञों ने जताया ये अनुमान 
टेस्ला के शेयरों की बिक्री की खबर चर्चा में आने के बाद इस सौदे के जानकारों का कहना है कि एलन मस्क को 44 अरब डॉलर की ट्विटर डील के 21 अरब डॉलर की इक्विटी को कवर करने के लिए ट्विटर में अपनी होल्डिंग का सौदा भी करना पड़ सकता है। मस्क ने व्यक्तिगत रूप से इसकी गारंटी भी दी है। इसके साथ ही बता दें कि टेस्ला के शेयरों में आ रही बड़ी गिरावट के चलते इस तरह की खबरें भी चर्चा में हैं कि ये डील कैंसिल हो सकती है। 

डील के तुरंत बाद हुआ बड़ा नुकसान
यहां बात दें कि ट्विटर के साथ सौदे पर मुहर लगने के साथ ही टेस्ला के शेयरों ने मस्क को करारा झटका दिया है। इस डील के बाद से शेयर के भाव बुरी तरह टूट रहे हैं। मंगलवार और बुधवार को शेयरों में गिरावट के कारण टेस्ला की वैल्यू ट्विटर के सौदे की रकम यानी 44 अरब डॉलर से तीन गुना तक घट गई। सिर्फ मंगलवार को ही शेयर 12 फीसदी तक टूट गए थे और कंपनी का मार्केट कैप 100 अरब डॉलर घटकर 906 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। 

Leave a Reply

Next Post

IPL 2022: कोहली के खराब फार्म को लेकर गांगुली ने दी प्रतिक्रिया, कहा मैं नहीं जानता उनके दिमाग में क्या चल रहा है

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 29 अप्रैल 2022। वर्तमान में भारतीय क्रिकेट में जो सबसे बड़ी समस्या है जिसको लेकर लगातार चर्चाएं हो रही है वो है विराट कोहली और रोहित शर्मा का फार्म। भारत के प्रमुख बल्लेबाजों में से दोनों का फार्म आइपीएल के इस सीजन में ठीक […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं