IPL 2022: कोहली के खराब फार्म को लेकर गांगुली ने दी प्रतिक्रिया, कहा मैं नहीं जानता उनके दिमाग में क्या चल रहा है

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 29 अप्रैल 2022। वर्तमान में भारतीय क्रिकेट में जो सबसे बड़ी समस्या है जिसको लेकर लगातार चर्चाएं हो रही है वो है विराट कोहली और रोहित शर्मा का फार्म। भारत के प्रमुख बल्लेबाजों में से दोनों का फार्म आइपीएल के इस सीजन में ठीक नहीं रहा है। कोहली के पिछले पांच इनिंग्स की बात करें तो उनके बल्ले से 1, 12, 0, 0, और 9 रन निकले हैं। उनके इस प्रदर्शन के बाद युवराज से लेकर सुनील गावस्कर तक कह चुके हैं कि उन्हें आराम करने की जरूरत है।

लेकिन अब इस बहस में बीसीसीआइ प्रमुख सौरव गांगुली की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने केवल कोहली ही नहीं बल्कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर भी अपनी बात कही है। एक अंग्रेजी चैनल पर बोलते हुए गांगुली ने कहा” वे महान खिलाड़ी हैं और मुझे यकीन है कि वे फॉर्म में वापस आ जाएंगे। मुझे उम्मीद है कि वे जल्द ही रन बनाना शुरू कर देंगे। मुझे नहीं पता कि विराट कोहली के दिमाग में क्या चल रहा है, लेकिन मुझे यकीन है कि वह अपना फॉर्म फिर से हासिल करेंगे और कुछ अच्छे रन बनाएंगे। वह एक महान खिलाड़ी है।

दक्षिण अफ्रीका सीरीज को लेकर दी प्रतिक्रिया

हाल ही खबर आई थी कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज बायो-बबल के बिना खेली जाएगी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि यदि कोविड केस में कमी आती है आइपीएल में भी बायो-बबल की आवश्यकता नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि अगर देश में कोविड के मामले नहीं बढ़ते हैं, तो आइपीएल में बायो-बबल की आवश्यकता नहीं हो सकती है। लेकिन हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि वे कब तक एक ही स्थान पर खेल पाएंगे। कोविड इतनी आसानी से खत्म होने वाला नहीं है। यह लगभग 10 साल और रहेगा, इसलिए हमें इसके साथ जीने की आदत डालनी होगी। बीसीसीआई स्थिति पर नजर बनाए हुए है, देखते हैं कि क्या किया जा सकता है”

Leave a Reply

Next Post

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के लैला अवतार और टाइगर श्रौफ के एक्शन ने जीता लोगों का दिल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 29 अप्रैल 2022। आज 29 अप्रैल को टाइगर श्रौफ, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और तारा सुतारिया की फिल्म ‘हीरोपंती 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसी के साथ फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस ‘हीरोपंती 2’ देखने के लिए थिएटर्स में पहुंच चुके हैं और […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल