राजनाथ सिंह बोले- हिंद महासागर में नहीं चलने देंगे किसी की भी मनमानी, मत्स्य न्याय स्वीकार नहीं

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 15 जून 2024। चीन का नाम लिए बिना रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र में हमें मत्स्य न्याय स्वीकार नहीं, जहां बड़ी मछली छोटी मछली को खा जाती है। उन्होंने यहां पूर्वी नौसेना कमान की तैयारियों की समीक्षा के लिए आईएनएस जलाश्व का दौरा करते समय यह बात कही। दूसरी बार रक्षा मंत्री बनने के बाद राजनाथ की यह पहली यात्रा थी। रक्षा मंत्री ने कहा, ‘भारत हिंद महासागर क्षेत्र में अपने मित्र राष्ट्राें के साथ मिलकर काम करेगा और सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की भावना के साथ आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का ध्यान भारत की समुद्री सुरक्षा को और मजबूत करने होगा। वह हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी नौसैनिक शक्ति की उपस्थिति को और अधिक प्रभावी और मजबूत बनाएगी। उन्होंने कहा कि भारत हिंद महासागर क्षेत्र को मत्स्य न्याय क्षेत्र नहीं बनने देगा। भारतीय नौसेना यह सुनिश्चित करेगी कि हिंद महासागर क्षेत्र में कोई भी राष्ट्र अपनी आर्थिक क्षमता और सैन्य ताकत के बल पर किसी दूसरे राष्ट्र की संप्रभुता या रणनीतिक स्वायत्तता को दबा या कुचल  न सके।

संप्रभुता के लिए समुद्री मजबूती जरूरी

 राजनाथ ने कहा कि देश का हित उसकी समुद्री सुरक्षा से बहुत करीब से जुड़ा है। मजबूत समुद्री सुरक्षा देश की संप्रभुता की ताकत है। भारतीय नौसेना की बढ़ती ताकत समुद्री सीमा की सुरक्षा सुनिश्चित करती है। सुरक्षा के साथ ही हिंद महासागर क्षेत्र से देश का व्यापक हित जुड़ा है। इस क्षेत्र के जरिये व्यापक पैमाने पर व्यापार होता है। इससे हमारे व्यावसायिक हित जुड़े हैं। भारत इस क्षेत्र में होने वाली मत्स्य पालन और खनन संबंधी गतिविधियों में एक बड़ा हितधारक है। ऐसे में भारतीय नौसेना समुद्री सीमा को सुरक्षित करने के साथ हमारे व्यापक राष्ट्रीय हितों को साधने का भी एक माध्यम है।  

पूर्वी कमान आने की वजह समझाई

पद ग्रहण करने के बाद अपनी पहली पूर्वी कमान की यात्रा पर उन्होंने कहा कि उनकी पहली यात्रा में हमेशा एक संदेश होता है। कहा, पिछली बार मैं सियाचिन गया था। यह सरकार की देश की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता जताने का तरीका है। इस यात्रा से यह पता चला कि हमारा पूरा ध्यान उत्तरी सीमा की सुरक्षा पर है। हमने अपने पिछले कार्यकाल में ऐसा किया भी, चाहे वह बुनियादी ढांचों का विकास हो, सड़क से जोड़ना हो या शांति और स्थिरता सुनिश्चित करना हो, हमारी सरकार ने इन सभी क्षेत्रों पर ध्यान दिया। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं कि सरकार ने  हिंद महासागर क्षेत्र पर ध्यान नहीं दिया।

समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने पर अधिक ध्यान

राजनाथ ने कहा, पिछले कार्यकाल में हमने हिंद महासागर क्षेत्र पर ध्यान दिया था। लेकिन इस कार्यकाल में पूर्वी कमान की पहली यात्रा के जरिये हम अपने बहादुर नौसैनिकों को बताना चाहता हैं कि सरकार का पूरा ध्यान भारतीय समुद्री सुरक्षा को और अधिक मजबूत करना है। इस क्षेत्र में भारतीय नौसेना की उपस्थिति और ताकत को और मजबूत बनाना है।

Leave a Reply

Next Post

G-7 शिखर सम्मेलन: पीएम मोदी ने जेलेंस्की से कहा-यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारत सब कुछ करेगा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 जून 2024। जी-7 सम्मेलन में पहुंचे इटली पहुंचे  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बातचीत की। पीएम मोदी ने जेलेंस्की से कहा कि भारत यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करने के लिए अपने साधनों के भीतर […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार