दिल्ली शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, फीस बढ़ाने वाले स्कूलों पर जल्द होगी कड़ी कार्रवाई

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 08 अप्रैल 2025। दिल्ली में इन दिनों कई प्राइवेट स्कूलों द्वारा फीस बढ़ाए जाने की शिकायतें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इस पर दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे ऐसे स्कूलों पर जल्द कार्रवाई करेंगे। मंत्री ने कहा कि इन स्कूल्स की एक लिस्ट तैयार की जा रही है कि जिसमें उन स्कूलों का निरीक्षण किया जाएगा जिन्होंने फीस बढ़ाई है। उनके खिलाफ बनती कार्यवाही की जाएगी।

335 स्कूल सरकारी जमीन पर बने-

आशीष सूद ने बताया कि दिल्ली में 1,677 प्राइवेट स्कूलों में से 335 स्कूल सरकारी जमीन पर चल रहे हैं। वे दिल्ली स्कूल एजुकेशन एक्ट 1973 के तहत आते हैं। इन स्कूलों को फीस बढ़ाने के लिए सरकार से अनुमति लेना जरूरी है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कुछ स्कूलों ने बिना मंजूरी के फीस में 30 से 38 % तक बढ़ोतरी की है।

स्कूलों की फीस बढ़ोतरी की जांच जारी–

मंत्री ने बताया कि द्वारका के एक प्राइवेट स्कूल ने 2020 से 2025 तक लगातार फीस बढ़ाई है। इस स्कूल की जांच के लिए कापसहेड़ा के डीएम की अगुवाई में एक टीम बनाई गई है। सूद ने यह भी कहा कि अगले 10 दिनों में शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर सभी स्कूलों की फीस बढ़ोतरी का डेटा प्रकाशित किया जाएगा।

ऑडिट और कोर्ट से अपील–

सूद ने कहा कि 1,677 प्राइवेट स्कूलों से ऑडिट रिपोर्ट इकट्ठा की जा रही है और इसमें तहसीलदार और लेखा अधिकारी भी शामिल हैं। साथ ही, दिल्ली सरकार ने फीस बढ़ोतरी के मामलों में कोर्ट से जल्द सुनवाई की अपील की है। इसके अतिरिक्त, शिक्षा विभाग ने एक ईमेल सेवा भी शुरू की है, जहां माता-पिता शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

Leave a Reply

Next Post

भारत का एक और कीर्तिमान, जर्मनी को पछाड़कर पवन और सौर ऊर्जा का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक बना

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 08 अप्रैल 2025। भारत ने एक और कीर्तिमान रच दिया है। दरअसल भारत, जर्मनी को पछाड़कर दुनिया की तीसरा सबसे बड़ा सौर और पवन ऊर्जा उत्पादक देश बन गया है। ग्लोबल एनर्जी थिंक टैंक एंबेर ग्लोबल इलेक्ट्रिसिटी रिव्यू के छठे संस्करण की रिपोर्ट […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक