केरल में तेजी से फैलता जा रहा निपाह वायरस, एक और व्यक्ति हुआ संक्रमित, सतर्क रहने का निर्देश

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 15 सितम्बर 2023। केरल के कोझिकोड जिले में निपाह वायरस से संक्रमण के एक और मामले की पुष्टि हुई है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के कार्यालय ने शुक्रवार को कहा कि 39 वर्षीय व्यक्ति के sample में निपाह वायरस से संक्रमण की पुष्टि हुई है। वह एक अस्पताल में निगरानी में है। नए मामले के साथ ही कोझिकोड में निपाह संक्रमण के कुल मामलों की संख्या छह हो गई है। वायरस से संक्रमित आन्य पांच अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक निपाह वायरस के संक्रमण से मरने वाले दो लोगों के घरों के पांच किलोमीटर के दायरे को isolated क्षेत्र बना दिया गया हैं।


इस मामले की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि राज्य ने परीक्षण के लिए पुणे के National Institute of Virology में 11 और sample भेजे थे, जिससे सरकार को राहत मिली और वायरस के नकारात्मक परिणाम आए।  उच्च जोखिम वाली संपर्क सूची में शामिल अन्य 15 लोगों के sample भी परीक्षण के लिए भेजे गए हैं।
स्थिति का जायजा लेने और निपाह संक्रमण के प्रबंधन में राज्य सरकार की सहायता करने के लिए राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र, RML अस्पताल और NIMHANS के विशेषज्ञों की पांच सदस्यीय टीम को केरल में तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

मुजफ्फरपुर नाव हादसा: बागमती नदी से 3 लोगों के शव बरामद, बाकी लापता लोगों के लिए तलाशी अभियान जारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुजफ्फरपुर 15 सितम्बर 2023। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बागमती नदी में नाव पलटने से लापता हुए लोगों की तलाश के लिए चलाए जा रहे खोज अभियान में शुक्रवार सुबह तीन लोगों के शव बरामद किए गए। वहीं बाकी बचे लापता लोगों का पता लगाने के […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां