यूपीएल को तीसरी बार हासिल हुआ क्लेरिवेट साउथ एशिया इनोवेशन अवार्ड-2023

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई, 18 अगस्त, 2023। सस्टेनेबल एग्रीकल्चर सॉल्यूशंस का ग्लोबल प्रोवाइडर यूपीएल लिमिटेड (एनएसई- यूपीएल और बीएसई- 512070 एलएसई- यूपीएलएल) (यूपीएल) ने तीसरी बार क्लेरिवेट साउथ एशिया इनोवेशन अवार्ड-2023 हासिल किया है। कंपनी को यह अवार्ड  कृषि व्यवसाय में एक शीर्ष प्रर्वतक के रूप में मान्यता देते हुए प्रदान किया गया है। पुरस्कार के लिए मूल्यांकन, पेटेंट मात्रा (पेटेंट्स प्रकाशित) के साथ-साथ पेटेंट गुणवत्ता (अनुदान सफलता दर, वैश्वीकरण की सीमा और साइटेशंस) से संबंधित मेट्रिक्स द्वारा संचालित होता है। यह उपलब्धि एक सस्टेनेबल और फूड सिक्योर फ्यूचर में योगदान करने के लिए परिवर्तनकारी इनोवेशन को अपनाने के लिए यूपीएल की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है। कंपनी के पास 1,400 से अधिक पेटेंट और 14,000 पंजीकरण हैं।

ग्लोबल इंटलैक्चुअल प्रोपर्टी हैड डॉ. विशाल ए. सोढ़ा ने कहा, ‘‘यूपीएल में, हमारा मानना है कि इनोवेशन के जरिये ही हम वास्तविक दुनिया में बदलाव ला सकते हैं और इस तरह प्रभाव कायम कर सकते हैं। हमें खुशी है कि सस्टेनेबल तकनीकी विकास को बढ़ावा देने और किसान-केंद्रित समाधानों को आगे बढ़ाने की हमारी निरंतर प्रतिबद्धता को क्लेरिवेट साउथ एशिया इनोवेशन अवार्ड द्वारा तीसरी बार मान्यता दी गई है। हमारे निरंतर अनुसंधान और विकास के माध्यम से, हम आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर, समृद्ध और टिकाऊ  कृषि प्रणाली का निर्माण करेंगे।’’

यूपीएल को यह पुरस्कार भारत सरकार के पेटेंट, डिजाइन और ट्रेडमार्क महानियंत्रक डॉ. उन्नत पी. पंडित द्वारा प्रदान किया गया। क्लेरिवेट ने 28 जुलाई, 2023 को मुंबई, भारत में आयोजित इनोवेशन फोरम में विजेताओं की घोषणा की थी। दक्षिण एशिया में शीर्ष इनोवेटर्स का चयन करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली पद्धति में ग्लोबल इनोवेशन डेटा का संपूर्ण तुलनात्मक विश्लेषण शामिल है। इस तरह प्रत्येक पेटेंटेड आइडिया की ताकत का आकलन किया जाता है, साथ ही इनोवेटिव पावर का आकलन करने के साथ डेरवेंट वर्ल्ड पेटेंट इंडेक्स और डेरवेंट पेटेंट्स साइटेशन इंडेक्स के डेटा का विश्लेषण भी किया जाता है।

Leave a Reply

Next Post

रूस और चीन के खुफिया हमले का डर, अमेरिका ने अंतरिक्ष उद्योग से जुड़ी अपनी कंपनियों को दी चेतावनी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वांशिगटन 19 अगस्त 2023। अमेरिका की खुफिया एजेंसियों ने स्पेस इंडस्ट्री (अंतरिक्ष उद्योग) से जुड़ी अपनी कंपनियों को चेतावनी जारी की है कि चीन और रूस उन पर सैटेलाइट हमले कर सकते हैं या फिर उनकी जासूसी कर सकते हैं। अमेरिका के नेशनल काउंटर इंटेलिजेंस […]

You May Like

शिव भक्ति में डूबा दिखा रावण....|....यूरोप में विरोध की लहर: अल्बानिया में आठवें दिन भी झड़पें....|....रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा जापान का व्यापार घाटा....|....जोड़ों से लेकर रीढ़ की बीमारियों तक, मुंबई में मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ देखभाल....|....परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू