19 दिनों से अनशन पर बैठे किसान नेता की केंद्र सरकार को चेतावनी: ‘किसानों में और बढ़ेगा गुस्सा’

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 15 दिसंबर 2024। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल जो 19 दिनों से अनशन पर बैठे हैं ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जो किसान सरकार की गलत नीतियों के कारण आत्महत्या कर रहे हैं उनके जीवन से ज्यादा उनकी अपनी जिंदगी कीमती नहीं है। डल्लेवाल ने सुप्रीम कोर्ट की चिंता को स्वीकार करते हुए यह भी कहा कि उनकी जिंदगी लाखों भारतीय किसानों की जिंदगी से ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं हो सकती। डल्लेवाल ने कहा, “सुप्रीम कोर्ट ने केवल पंजाब और हरियाणा की राज्य सरकारों को चिकित्सा सुविधा प्रदान करने का आदेश दिया है।” इस पर उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश की गलत व्याख्या करके उन्हें अस्पताल ले जाने की कोशिश नहीं करे। अगर किसी राज्य सरकार ने उन्हें अस्पताल भेजने के लिए बल का प्रयोग किया तो इससे किसानों में गुस्सा और बढ़ेगा और इसका जिम्मा उसी सरकार पर होगा।

इस बयान के जरिए डल्लेवाल ने सरकार को स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर उनका अनशन और संघर्ष बलपूर्वक रोका गया तो इससे किसान समुदाय में और आक्रोश पैदा होगा।

Leave a Reply

Next Post

भारतीय सेना ने अपने ऑफिस से हटाई पाकिस्तान के सरेंडर वाली तस्वीर, नई पेंटिंग उड़ा देगी इस देश की नींद

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 दिसंबर 2024। 53 साल पहले जब पाकिस्तानी जनरल नियाजी ने भारतीय सेना के सामने सरेंडर किया था, उसकी एक ऐतिहासिक तस्वीर ने भारतीय सेना की शक्ति को दुनिया के सामने रखा था। लेकिन अब, भारतीय थलसेना प्रमुख के ऑफिस में वह तस्वीर […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण