दक्षिण अफ्रीका की हार से भारत को फायदा, लगातार दूसरी बार टेस्ट चैंपियन फाइनल खेलना लगभग तय

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 29 दिसंबर 2022। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत का खेलना लगभग तय हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की टीम लगातार दूसरा मैच बड़े अंतर से हार गई है और अब विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए इस टीम का दावा कमजोर हो चुका है। वहीं, इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया का फाइनल खेलना तय हो गया है। दक्षिण अफ्रीका की  हार से भारत को फायदा हुआ है। अब टीम इंडिया आसानी के साथ दूसरे स्थान पर रहकर लगातार दूसरी बार टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेल सकती है। 

पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने बॉक्सिंग डे टेस्ट चौथे दिन ही पारी और 182 रन के बड़े अंतर से जीत लिया। अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन (3/58) और तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड (2/49) ने शानदार प्रदर्शन किया। इस जीत से ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका पर 2-0 से सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली है और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए डेविड वॉर्नर ने शानदार दोहरा शतक लगाया। वहीं, एलेक्स कैरी ने भी शतकीय पारी खेली। गेंद के साथ ग्रीन ने पांच विकेट लिए।

इस जीत से ऑस्ट्रेलिया को 12 अंक मिले और अब कंगारू टीम के पास 14 मैचों में 132 अंक हो गए हैं। अब इस टीम का जीत-प्रतिशत 78.57% हो चुका है। इसका मतलब है कि अगले साल द ओवल में ऑस्ट्रेलिया का विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में पहली बार खेलना तय है। हालांकि, अभी ऑस्ट्रेलिया को कुल पांच टेस्ट मैच खेलने हैं। इनमें से एक घर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ है और चार भारत में हैं।  विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की अंक तालिका में शीर्ष दो स्थान पर रहने वाली टीमें फाइनल खेलती हैं। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत के फाइनल खेलने की संभावना बहुत ज्यादा है। वहीं, लगातार दूसरे टेस्ट में हार के बाद दक्षिण अफ्रीका के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कमजोर हो गई हैं। अब दक्षिण अफ्रीका की टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। 

मेलबर्न में दक्षिण अफ्रीका की हार के बाद भारत 58.93% जीत-प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर और श्रीलंका (53.33%) तीसरे और दक्षिण अफ्रीका (50%) के सामने चौथे स्थान पर कायम है।

भारत के लिए क्या हैं फाइनल के समीकरण?

  • अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में टीम इंडिया 4-0 से जीत जाती है तो वह आसानी से पहुंच जाएगी। इस स्थिति में दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका का बाहर होना तय हो जाएगा। ये दोनों टीमें अपने बाकी बचे मैच जीतकर भी फाइनल में नहीं जा पाएंगी।
  • अगर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से हराती है तो भी भारत आसानी से फाइनल में पहुंच जाएगा। 
  • अगर टीम इंडिया चार मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ये हार जाती है या सीरीज ड्रॉ पर खत्म होती है तो भारत के लिए मुश्किल बढ़ जाएगी। इस स्थिति में श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका अपने बाकी मैच जीतकर भारत से आगे निकल सकती हैं। 

Leave a Reply

Next Post

'पठान' के 'बेशरम रंग' गाने में होंगे बदलाव, सेंसर बोर्ड ने निर्माताओं को दिये निर्देश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 29 दिसंबर 2022। शाह रुख खान की फिल्म पठान को लेकर अब एक नया बदलाव आया है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने फिल्म पठान के निर्माता और फिल्म के निर्देशक को यह निर्देश दिया है कि शाह रुख खान की फिल्म व गाने में […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं