T20 World Cup: ‘ये हमारा फैसला नहीं’, भारत के खिलाफ नहीं खेलने पर सलमान आगा की प्रतिक्रिया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कराची 02 फरवरी 2026। पाकिस्तान के टी20 कप्तान सलमान अली आगा ने भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप में नहीं खेलने पर प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तानी सरकार ने रविवार को कहा था कि उनकी राष्ट्रीय टीम इस वैश्विक टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी, लेकिन भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मैच का बहिष्कार करेगी। विश्व कप की शुरुआत सात फरवरी से हो रही है और भारत-पाकिस्तान एक ही ग्रुप में शामिल हैं। 

मैच के लिए श्रीलंका जाएगी भारतीय टीम 
भारत और पाकिस्तान के बीच ये मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो में होना है। हालांकि, पाकिस्तान सरकार ने स्पष्ट किया है कि वह ग्रुप चरण के इस मैच का बहिष्कार करेगी। वहीं, भारतीय टीम ने आईसीसी के प्रोटोकॉल का पालन करने का फैसला किया है और वह इस मैच के लिए श्रीलंका जाएगी। सूत्रों के अनुसार, भारत इस मैच के लिए अभ्यास करेगा और प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेगा। टॉस के दौरान सूर्यकुमार यादव मैदान पर मौजूद रहेंगे और टीम इस बात का इंतजार करेगी कि मैच रेफरी मुकाबले को रद्द करें। 

‘सरकार और पीसीबी के निर्देश का करेंगे पालन’
भारत के खिलाफ नहीं खेलने के फैसले पर आगा ने कहा कि खिलाड़ी इस बारे में निर्णय नहीं लेते हैं। उन्होंने कहा कि वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और पाकिस्तान सरकार के निर्देश का पालन करेंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 मैच के बाद आगा ने कहा,  हम विश्व कप में खेलने जा रहे हैं। ये हमारा फैसला नहीं है और हम इसमें कुछ नहीं कर सकते। जो भी हमारी सरकार और पीसीबी प्रमुख कहेंगे, हम बस उसका पालन करेंगे। 

आईसीसी पाकिस्तान की हरकत से नाखुश
पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3-0 से टी20 सीरीज अपने नाम की है। पाकिस्तान ने भले ही फैसला ले लिया है, लेकिन आईसीसी उसकी इस हरकत से खुश नहीं है। आईसीसी ने पाकिस्तान के रवैये पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि उसे अब तक पीसीबी की ओर से इस बारे में आधिकारिक तौर पर सूचित नहीं किया गया है। लेकिन आईसीसी टूर्नामेंट में चुनिंदा मैचों में हिस्सा लेना वैश्विक खेल इवेंट के लिए सही नहीं है जहां सभी क्वालिफाई करने वाली टीमें समान शर्तों पर खेलती हैं।

Leave a Reply

Next Post

जम्मू-कश्मीर विधानसभा का बजट सत्र शुरू, एलजी मनोज सिन्हा ने उपलब्धियों और भविष्य की दिशा पर दिया जोर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू-कश्मीर 02 फरवरी 2026। जम्मू-कश्मीर विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को शुरू हुआ। सत्र के उद्घाटन पर सदन को संबोधित करते हुए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि यह बजट सत्र विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यह अब तक की प्रगति की समीक्षा करने, उपलब्धियों […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण