भोपाल: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की मुश्किलें बढ़ीं, धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में मामला दर्ज

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 28 जनवरी 2022। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में विवादित बयान देने के मामले में टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इस मामले में उनके खिलाफ शामला हिल्स थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। अभिनेत्री पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में धारा 295A के तहत केस दर्ज किया गया है। बता दें कि श्वेता अपनी अपकमिंग वेब सीरीज के प्रमोशन के दौरान भोपाल पहुंची थीं। उस दौरान उन्होंने मजाकिया लहजे में भगवान को लेकर एक बयान दिया, जिस पर विवाद शुरू हो गया। इस बयान का वीडियो सामने आने के बाद गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने जांच के आदेश दिए थे। वहीं गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि श्वेता तिवारी पर 295 ए आईपीसी की धारा के तहत मुकदम दर्ज हुआ है। इसके बाद में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, श्वेता तिवारी की शोस्टॉपर्स नाम की वेब सीरीज की शूटिंग भोपाल में होने वाली है। टीम के सदस्यों के साथ श्वेता एक प्रमोशन और एनाउंसमेंट इवेंट में शामिल हुई थीं, जहां मजाक करते-करते उन्होंने आपत्तिजनक बयान दे दिया। श्वेता ने कहा था कि ब्रा की साइज भगवान ले रहे हैं। मजाक के तौर पर कही गई इस बात का वीडियो वायरल हुआ तो विवाद बढ़ गया। इसके बाद गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने 24 घंटे के अंदर जांच रिपोर्ट मंगाई, जिसके बाद उन पर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए। मीडिया के सामने मजाक करते वक्त श्वेता ने सौरभ राज जैन को भगवान कहा था। दरअसल, सौरभ राज महाभारत में कृष्ण के रोल में थे, जो कि अपकमिंग वेब सीरीज में ब्रा फिटर का किरदार निभा रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

छठी बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे राफेल नडाल, रिकॉर्ड 21वें ग्रैंडस्लैम से बस एक कदम दूर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मेलबर्न 28 जनवरी 2022। स्पेन के दिग्गज टेनिस प्लेयर राफेल नडाल ऑस्ट्रेलियन ओपन ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गए हैं। यह उनका छठा ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल होगा। मेलबर्न के रोड लेवर अरेना में खेले गए सेमीफाइनल में उन्होंने सातवीं वरीयता प्राप्त इटली के माटेओ […]

You May Like

एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'....|....चांद पर साथ-साथ भारत-अमेरिका....|....ग्रामीण अंचलों और सार्वजनिक स्थलों पर रात के अंधेरे से मिलेगी मुक्ति, सुरक्षा एवं नागरिक सुविधाओं में होगा विस्तार - राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा....|....तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह....|....8 मिनट, 200 सवाल और हजारों बच्चों का मैथ्स से मुकाबला....|....उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म