गुजरात के भरूच में हादसा, दवा फैक्ट्री में बॉयलर फटने से दो मजदूरों की मौत; करीब 20 कर्मी जख्मी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भरूच 12 नवंबर 2025। गुजरात के भरूच जिले में एक दवा फैक्टरी में बॉयलर फटने और उसके बाद आग लगने से दो श्रमिकों की मौत हो गई है। वहीं इस हादसे में 20 कर्मियों के घायल होने की सूचना है। मामले में एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सायखा जीआईडीसी इलाके में स्थित फैक्ट्री में तड़के करीब 2.30 बजे हुई। भरूच के जिला कलेक्टर गौरांग मकवाना ने कहा, ‘फैक्ट्री के अंदर एक शक्तिशाली बॉयलर विस्फोट के कारण भीषण आग लग गई।’ उन्होंने बताया कि बाद में आग पर काबू पा लिया गया।

धमाके के बाद ढह गई फैक्टरी की इमारत
उन्होंने कहा, ‘विस्फोट इतना जोरदार था कि फैक्टरी की पूरी इमारत ढह गई। ज्यादातर मजदूर किसी तरह बच निकलने में कामयाब रहे, लेकिन दो फंस गए और उनकी मौत हो गई। आग बुझने के बाद उनके शव मलबे से बरामद किए गए। इस घटना में लगभग 20 मजदूर मामूली रूप से घायल हुए हैं।’

हादसे के बाद घटनास्थल की जांच जारी
जिला कलेक्टर गौरांग मकवाना ने बताया कि दमकल विभाग, पुलिस और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीमें घटनास्थल की गहन जांच कर रही हैं क्योंकि कुछ मजदूरों ने दावा किया है कि विस्फोट के बाद एक व्यक्ति लापता हो गया है और संभवतः इमारत के अंदर फंस गया है।

फैक्टरी के लाइसेंस और अनुमति की जांच जारी
जिला कलेक्टर गौरांग मकवाना के अनुसार, औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य निदेशक (डीआईएसएच) के अधिकारी भी घटना की जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि वे जांच कर रहे हैं कि फैक्टरी के पास सभी आवश्यक लाइसेंस और अनुमतियां थीं या नहीं। 

Leave a Reply

Next Post

पति का साथ छूटते ही उजड़ गई दुनिया, जीवनयापन के बचे सहारे पंचायती सिस्टम ने छीने

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव उमिरया 12 नवंबर 2025। जनपद पंचायत पाली की ग्राम पंचायत गोयरा में सरकारी सिस्टम की लापरवाही ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। यहां एक जीवित महिला को मृत दिखाकर उसके सभी शासकीय अधिकार छीन लिए गए। यह मामला नीता बाई का है, जो अपने […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल