राहुल ने आज तुमकुर से शुरू की भारत जोड़ो यात्रा, बड़ी संख्या में साथ चल रहे कार्यकर्ता

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 10 अक्टूबर 2022। राहुल गांधी महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। जो कन्याकुमारी से शुरू हुई है और जम्मू-कश्मीर में खत्म होगी। कांग्रेस के कई नेता यात्रा के दौरान 3,500 किलोमीटर पैदल चलेंगे। वहीं राहुल गांधी ने तुमकुर जिले के पोचकट्टे से आज की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उनके साथ हैं। भारत जोड़ो यात्रा के 32वें दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल युवाओं को गुमराह कर देश में नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। यात्रा में रविवार को राहुल के साथ वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया और पार्टी के प्रदेश समिति के अध्यक्ष डीके शिवकुमार भी मौजूद थे। 

अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए राहुल ने कहा, ये युवा कह रहे हैं कि हमारे प्यारे भारत में नफरत के लिए कोई जगह नहीं है। कुछ साल पहले देश में ऐसा माहौल नहीं था जैसा कि आज है। युवा हमारे देश का भविष्य हैं, वे नफरत नहीं प्रेम चाहते हैं, वे रोजगार चाहते हैं ताकि अपना, अपने परिवार और देश का भविष्य उज्ज्वल बना सकें। कुछ राजनीतिक दल नफरत की राजनीति के लिए इन्हें बेरोजगार देखना चाहते हैं।

Leave a Reply

Next Post

सियासी संकट के बीच सीएम गहलोत बोले- आपस में कोई लड़ाई नहीं है, सब मिलकर दोबारा सरकार बनाएंगे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जयपुर 10 अक्टूबर 2022। राजस्थान में सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान में कोई लड़ाई नहीं है। हम सब मिलकर अगली सरकार को दोबारा बनाएंगे। बस जनता का आशीर्वाद चाहिए। सीएम गहलोत ने कहा कि मीडिया दबाव में है और […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल