गोधन न्याय योजना से मजबूत हो रही है ग्रामीण अर्थव्यवस्था

indiareporterlive
शेयर करे

जिले के 4 हजार 273 पशुपालको से क्रय किया गया 91 हजार 306 क्विंटल गोबर

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 21 दिसम्बर 2020। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विलुप्त होती जा रही प्राचीन ग्रामीण परम्पराओं का पुनर्जीवत करने का कार्य किया जा रहा है। छ.ग. देश का एकमात्र ऐसा राज्य है जहां गोबर क्रय करने जैसी अनूठी योजना चलाई जा रही हैै। गोधन न्याय योजना पशुपालको के हित में लिया गया ऐसा निर्णय है जिससे उन्हें वित्तीय मदद के साथ-साथ रोजगार भी मिल रहा है एवं वे आर्थिक रूप से सुदृढ़ हो रहे है। गोधन न्याय योजना एक बहुयामी योजना है जिससे बहुत सारे उद्देश्यों की पूर्ति हो रही है।

प्रत्येक ग्राम पंचायत में गौठान बनाये जा रहे है। जिनसे स्थानीय स्तर पर ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध हो रहा है एवं गौठान रोजगार मूलक गतिविधियों का केन्द्र बन गये है। स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलने से पलायन पर भी अकुंश लगेगा। बिलासपुर जिले में 88 गौठान बनाये गये है। 4 हजार 273 पशुपालको से 91306.09 क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है। इनमें विकासखण्ड बिल्हा से 17152.27 क्विंटल, विकासखण्ड कोटा से 13180.07 क्विंटल, विकासखण्ड मस्तुरी से 15163.138 क्विंटल, तखतपुर से 27768.37 क्विंटल एवं नगरीय निकायों से 18042.00 क्विंटल गोबर की खरीदी शामिल है।

इसके लिए पशुपालको को 1 करोड़ 80 लाख रूपये की राशि भुगतान किया गया है। क्रय किये गोबर में 781.79 क्विंटल गोबर से खाद बनाया गया है। गोधन न्याय योजना के तहत भुगतान के लिए एक ऐप भी बनाया गया है। जिससे योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित हो रही है। यह शासन की दूरदर्शिता का परिणाम है कि गोबर से भी अब लोगों को रोजगार मिलने लगा है एवं उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।

Leave a Reply

Next Post

पौने 4 लाख रूपये का केंचुआ और खाद बेचकर बनाया कीर्तिमान

शेयर करेशिवतराई की महामाया समूह की महिलाएं बनी रोल माॅडल इंडिया रिपोर्टर लाइव  बिलासपुर 21 दिसम्बर 2020। घर की बाड़ी में छिड़काव करने के लिए छोटी छोटी टंकियों में खाद तैयार कर शुरू किया गया व्यवसाय आज लाखों के लेनदेन तक पहुंच गया है। शिवतराई की मां महामाया स्व सहायता […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं