डोमिनिका में पीएम मोदी देश के टॉप अवार्ड से सम्मानित, बोले-” ये मेरे देश की 140 करोड़ जनता को समर्पित”

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 21 नवंबर 2024। डोमिनिका ने कोविड-19 महामारी के दौरान इस कैरेबियाई राष्ट्र को दी गई मदद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के योगदान और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय साझेदारी बढ़ाने के उनके समर्पण के लिए प्रधानमंत्री मोदी को देश के शीर्ष पुरस्कार से सम्मानित किया है। प्रधानमंत्री को बुधवार को भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन के दौरान डोमिनिका के राष्ट्रपति सिल्वेनी बर्टन ने ‘‘डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर” प्रदान किया। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ डोमिनिका का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए जाने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं इसे भारत के 140 करोड़ लोगों को समर्पित करता हूं। प्रधानमंत्री ने एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘‘ यह सम्मान भारत की मेरी बहनों और भाइयों को समर्पित है। यह हमारे देशों के बीच अटूट संबंधों को भी प्रदर्शित करता है।” विदेश मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ यह पुरस्कार प्रधानमंत्री के नेतृत्व और कोविड-19 महामारी के दौरान डोमिनिका को दी गई मदद के साथ ही भारत-डोमिनिका संबंधों को मजबूत करने की उनकी प्रतिबद्धता के लिए है।” वहीं डोमिनिका के प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट के एक पोस्ट के उत्तर में मोदी ने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट आपकी बातों से अभिभूत हूं। विनम्रता और कृतज्ञता के साथ मैं ‘डोमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर’ स्वीकार करता हूं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘ आपने कोविड-19 के दौरान मिले सहयोग के बारे में बात की। यह देखकर मेरा दिल खुशी से भर गया कि कैसे कोविड-19 के दौरान हमारी एकजुटता ने सीमाओं और महाद्वीपों के पार संबंधों को मजबूत किया। हम आने वाले समय में डोमिनिका के साथ मिलकर काम करते रहेंगे।” दरअसल प्रधानमंत्री स्केरिट ने ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा था,‘‘ 2021 में कोविड-19 महामारी के वक्त आपने एस्ट्राजेनेका के 70,000 टीके भेजे जिसने डोमिनिका के लोगों को नयी जिंदगी दी।

Leave a Reply

Next Post

"बिहार में होगा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन", केंद्रीय खेल मंत्री का ऐलान, युवाओं से की ये अपील

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पटना 21 नवंबर 2024 । केंद्रीय श्रम एवं रोजगार और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने आज पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बिहार सरकार के खेल विकास प्रयासों की सराहना की और बड़ी घोषणा की कि 2025 […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए