‘युद्ध के बाद हमारे बिना गाजा के लिए कोई भी योजना बनाना गलतफहमी होगी’, इस्राइल को हमास प्रमुख की चेतावनी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 14 दिसंबर 2023। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने स्पष्ट रूप से आतंकवाद का समर्थन करने और इसके लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने वालों को गाजा में घुसने की अनुमति नहीं देने का बयान जारी किया था। उनके इस बयान के एक दिन बाद हमास प्रमुख इस्माइल हनिये ने फलस्तीनी संगठन को शामिल किए बिना युद्ध के बाद गाजा के लिए बनाए गए योजनाओं को भ्रम बताया है। 

इस्राइल से बातचीत के लिए तैयार है हमास
हमास प्रमुख इस्माइल हनिये ने कहा, ‘गाजा या फलस्तीन में हमास के बिना कोई भी योजना बनाना गलतफहमी होगी।’ उसने कहा कि वह युद्ध को समाप्त करने और गाजा और वेस्ट बैंक में फलस्तीनी घरों को बसाने पर बात करने के लिए तैयार है। हनिये ने बताया कि हमास बातचीत के लिए तैयार है, क्योंकि यह (बातचीत) ऐसे राजनीतिक रास्ते पर ले जा सकती है, जहां फलस्तीनी लोगों को स्वतंत्र राज्य और यरूशलम को अपनी राजधानी बनाने का अधिकार मिल सकता है।

हमास के खिलाफ इस्राइल की तरफ से जारी जंग में इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने स्पष्ट रूप से कह दिया कि अंतरराष्ट्रीय समर्थन मिले या नहीं वे हमास के खिलाफ युद्ध जारी रखने के लिए संकल्पित हैं। बता दें कि सात अक्तूबर को हमास के आतंकियों ने इस्राइल पर हवाई हमले किए थे, जिसमें 1200 इस्राइली नागरिकों की मौत हुई थी। इस हवाई हमले का इस्राइली सुरक्षा बलों ने पलटवार किया। उन्होंने गाजा पर हमला करते हुए इसे मलवे में तबदील कर दिया। इस हमले में गाजा के स्कूलों और अस्पतालों को भारी नुकसान पहुंचा है। इस्राइल-हमास के इस युद्ध में अबतक सैनिकों समेत करीबन 20 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में अधिकांश बच्चे और महिलाएं शामिल हैं।

Leave a Reply

Next Post

झारखंड सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए भाजपा ने बनाई रणनीति, पांच सदस्यों की समिति बनाई

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रांची 14 दिसंबर 2023। झारखंड में भाजपा ने पांच सदस्यों की एक समिति गठित की है। इस समिति को जिम्मेदारी दी गई है कि यह झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार की नाकामियों को उजागर करें। बता दें कि आगामी 28 दिसंबर को झारखंड की झारखंड […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर