दही, लस्सी पर जीएसटी लगाने का फैसला अकेले नहीं लिया, राजस्थान-बंगाल जैसे राज्यों ने भी दी थी सहमति: सरकार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 26 जुलाई 2022 । केंद्र सरकार ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि अनाज, दही, लस्सी सहित विभिन्न वस्तुओं पर जीएसटी लगाए जाने का फैसला अकेले नहीं लिया गया है। इसके लिए अलग-अलग राज्यों के मंत्रियों के समूह (जीओएम) ने सहमति दी थी। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों के जवाब में यह जानकारी दी। 

चौधरी ने कहा कि जीएसटी परिषद की लखनऊ में हुई 45वीं बैठक में विभिन्न राज्यों के मंत्रियों का समूह (जीओएम) बनाने का फैसला किया गया था। उन्होंने कहा कि जीओएम में कर्नाटक, बिहार, केरल, गोवा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के मंत्री शामिल थे। उन्होंने कहा कि यह जीओएम सर्वसम्मति से फैसले लेता है। 

सुशील कुमार मोदी ने किया था यह सवाल
इससे पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने सवाल किया था कि हाल ही में जिस बैठक में अनाज, दही, लस्सी आदि पर जीएसटी लगाए जाने का फैसला हुआ, क्या उसमें विपक्षी दलों की ओर से शासित दिल्ली, केरल, राजस्थान और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के मंत्री मौजूद थे। उन्होंने यह सवाल भी किया कि क्या इन प्रदेशों ने बैठक में इन वस्तुओं पर जीएसटी लगाए जाने का विरोध किया था या असहमति जताई थी।

‘समूह में शामिल लोगों की मंजूरी से हुआ फैसला’
पंकज चौधरी ने कहा कि फैसला करने वाले समूह में शामिल लोगों की स्वीकृति से ही फैसला लिया गया। उन्होंने पेट्रोलियम उत्पादों को जीएसटी के दायरे में लाए जाने से जुड़े सवाल के जवाब में कहा कि इस तरह के फैसले जीएसटी परिषद लेती है और उसमें यह प्रस्ताव आया था। चौधरी ने कहा कि प्रस्ताव पर अभी विचार किया जा रहा है। भाजपा सदस्य अशोक बाजपेयी ने सवाल किया था कि क्या ‘एक देश, एक मूल्य’ के सिद्धांत के तहत पेट्रोलियम उत्पादों पर समान जीएसटी लागू किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

लेटेस्ट महिला टी20 रैंकिंग : स्मृति मंधाना-शेफाली वर्मा टॉप-5 में कायम, मेग लेनिंग बनीं नंबर वन बल्लेबाज

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 26 जुलाई 2022 । इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की ओर से मंगलवार को जारी लेटेस्ट महिला टी20 रैंकिंग में भारत की स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा टॉप-5 में बनी हुई हैं। मंधाना 681 रेटिंग प्वाइंट के साथ चौथे जबकि शेफाली 679 रेटिंग प्वाइंट लेकर पांचवें नंबर […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण