छत्तीसगढ़ में शुरू हुई गुलाबी ठंड, अंबिकापुर बना सबसे ठंडा शहर, तीन दिन में और गिरेगा तापमान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 08 नवंबर 2025। छत्तीसगढ़ में मौसम ने अब करवट लेना शुरू कर दिया है। उत्तर भारत से आ रही ठंडी और शुष्क हवाओं के चलते राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट की संभावना जताई है। शनिवार को पूरे प्रदेश में आसमान साफ़ और मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में ‘गुलाबी ठंड’ का असर बना रहेगा। 

राजधानी रायपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रायपुर के माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बिलासपुर और दुर्ग में भी पारा धीरे-धीरे नीचे उतर रहा है। फिलहाल तापमान सामान्य से करीब एक डिग्री अधिक है, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हवाओं की दिशा बदलने के साथ ही रातें और ठंडी महसूस होंगी।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर दिशा से ठंडी हवाओं का आगमन शुरू हो गया है। इससे दिन में धूप हल्की गुनगुनी और रातें सर्द हो रही हैं। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है, और अगले कुछ दिनों तक प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। रायपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह और देर शाम हल्की ठंड महसूस की जा रही है। इस साल सर्दी का असर सामान्य समय से कुछ दिन पहले दिखने लगा है।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में बिना अनुमति व्यापार करना अब गैरकानूनी, सरकार ने जारी किए नए नियम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 08 नवंबर 2025। छत्तीसगढ़ के नगर निगम, नगरपालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में बिना अनुमति कोई भी व्यापार नहीं किया जा सकेगा। राज्य सरकार ने इसके लिए ‘छत्तीसगढ़ नगरपालिका (व्यापार अनुज्ञापन) नियम 2025’ की अधिसूचना जारी कर दी है। ये नियम तत्काल प्रभाव से […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस