गुजरात के खिलाफ यास्तिका भाटिया ने लगाया शानदार छक्का, टाइमिंग देखकर हैरान रह गए ईशान किशन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 15 मार्च 2023। महिला प्रीमियर लीग में मुंबई की टीम शानदार लय में दिख रही है। लगातार पांच मैच जीतने के बाद मुंबई इंडियंस प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली लीग की पहली टीम बन गई है। हालांकि, हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम की कोशिश अंक तालिका में शीर्ष पर रहकर सीधे फाइनल खेलने की होगी।  मुंबई ने अपने पांचवें मैच में गुजरात जाएंट्स को हराया और टूर्नामेंट में पांचवीं जीत हासिल की। इस मैच में मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 51 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, यास्तिका भाटिया ने भी 37 गेंद में 44 रन बनाए। यास्तिका ने अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का भी लगाया। 

मुंबई की पारी का 10वां ओवर एनाबेल सदरलैंड कर रही थीं। उन्होंने ओवर की पांचवीं गेंद पर उंगलियां फेरी थी और यास्तिका फो फंसाने के लिए धीमी गेंद की थी, लेकिन यास्तिका ने आगे बढ़कर बेहतरीन टाइमिंग के साथ शॉट खेला। कुछ समय के लिए ऐसा लगा कि वह आउट हो जाएंगी, लेकिन गेंद सीधे सीमा रेखा के बाहर जाकर गिरी। 

मुंबई इंडियंस की पुरुष टीम के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन भी यह मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंचे थे। उन्होंने भी मुंबई की जीत और यास्तिका के साथ हरमनप्रीत की बल्लेबाजी का लुत्फ उठाया। मुंबई की पुरुष टीम के लिए पिछला आईपीएल भूलने वाला रहा था। यह टीम अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रही थी, लेकिन महिला प्रीमियर लीग में यह टीम अब तक अजेय है और खिताब जीतने की सबसे मजबूत दावेदार है। 

मैच में क्या हुआ?
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन किया और निर्धारित 20 ओवर में 162 रन का स्कोर बनाया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 51 और यास्तिका भाटिया ने 44 रन की पारी खेली। गुजरात के लिए एश्ले गार्डनर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। 163 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की टीम ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। गुजरात की टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 107 रन ही बना सकी और मैच 55 रन से हार गई। गुजरात के लिए हरलीन देओल ने सबसे ज्यादा 22 रन बनाए। वहीं, स्नेह राणा ने 20 रन की पारी खेली। मुंबई के लिए नेट शिवर और हीली मैथ्यूज ने तीन-तीन विकेट लिए।

Leave a Reply

Next Post

रोजगार नीति को लेकर झारखंड विधानसभा में हंगामा, विपक्ष ने सरकार की योजना पर सीएम से मांगा स्पष्टीकरण

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रांची 15 मार्च 2023। झारखंड विधानसभा में एक बार फिर विपक्षी सदस्यों ने राज्य की रोजगार नीति पर सरकार से स्पष्टीकरण मांगते हुए हंगामा किया। विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने हंगामा किया और मांग की कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस रिपोर्ट को स्पष्ट […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार