पिथौरागढ़ में भीषण सड़क हादसा… वाहन के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से 4 लोगों की मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पिथौरागढ़/नैनीतालः उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में सोमवार तड़के सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पिथौरागढ़ निवासी आठ लोग किसी शादी समारोह में शामिल होने के बाद सोमवार सुबह वापस लौट रहे थे। इसी दौरान ऐंचोली क्षेत्र में अडोली के पास उनका वाहन अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद राज्य आपदा प्रबंधन बल के सहायक उप निरीक्षक सुंदर सिंह की अगुवाई में एक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सबसे पहले घायलों को बाहर निकाला और चिकित्सालय पहुंचाया। साथ ही शवों को भी खाई से बाहर निकाल कर पुलिस के हवाले कर दिया। बता दें कि मृतकों की पहचान अजय कुमार, पवन कुमार, अंगद कुमार और कैलाश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अग्रिम कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Next Post

पद्मश्री डॉ. मुकेश बत्रा ने अपनी 10वीं किताब ‘फील गुड, हील गुड' लॉन्च की 

शेयर करेयह किताब भावनात्मक एवं मानसिक समस्याओं के लिए जागरूकता निर्माण करेगी इंडिया रिपोर्टर लाइव/ (अनिल बेदाग) मुंबई 23 अप्रैल 2024। पद्मश्री से सम्मानित एवं होमियोपैथी क्लिनिक्स की सबसे बड़ी श्रृंखला डॉ. बत्राज़ हेल्थकेयर के संस्थापक डॉ. मुकेश बत्रा ने अपनी 10वीं किताब ‘फील गुड, हील गुड. स्टेइंग हैप्पी विद […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल