जालंधर में आप नेता की हत्या: गुरुद्वारे में मत्था टेककर निकले थे लक्की ओबेराॅय, बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जालंधर 06 फरवरी 2026। पंजाब के जालंधर में गुरुद्वारा साहिब के बाहर आप नेता लक्की ओबराॅय की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सुबह-सुबह गोलियों की आवाज से इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात शुक्रवार सुबह उस समय हुई जब लक्की ओबराॅय माॅडल टाउन में गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेककर लाैट रहे थे। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने आठ-दस राउंड फायरिंग की। 

पार्षद का चुनाव लड़ चुके थे लक्की

हमलावरों ने थार में जा रहे लक्की पर 8 से 10 गोलियां चलाई, जिसमें से कुछ गोलियां उनकी छाती और सिर में लगी थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। लक्की ओबराॅय पार्षद का चुनाव लड़ चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही इन्वेस्टिगेशन टीम के एसपी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। 

कार को बनाया निशाना

पुलिस के अनुसार, वारदात सुबह करीब सवा आठ बजे हुई। बदमाशों ने ओबराॅय की थार को निशाना बनाया। पुलिस के अनुसार, हमलावर बाइक पर सवार होेकर आए थे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।

दो दिन में दो आप नेताओं की हत्या

एक दिन पहले तरनतारन के गांव चीमा खुर्द में आप के सरपंच गुरभेज सिंह की तेजधार हथियारों से हमला करके हत्या कर दी गई थी। इस वारदात को अंजाम किसी और ने नहीं, बल्कि आप पार्टी से संबंधित पूर्व सरपंच शरनजीत सिंह ने अपने साथियों से मिलकर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके पड़ताल शुरू कर दी है। चीमा खुर्द का शरनजीत सिंह कांग्रेस के कार्यकाल दौरान गांव का सरपंच रह चुका है। बाद में उसने आप ज्वाइन कर ली। पंचायती चुनाव के दौरान शरनजीत सिंह ने पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ने लिए आवेदन दिया, लेकिन गांव वालों की सहमति से गुरभेज सिंह के नाम चुना गया। 

विपक्ष सरकार पर हमलावर

आप नेता लक्की ओबराॅय की हत्या के बाद विपक्ष ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता प्रताव सिंह बाजवा ने कहा कि भगवंत मान के राज में पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। आप नेता लकी ओबेरॉय की दिनदहाड़े हुई चौंकाने वाली हत्या, कड़वी सच्चाई को सामने लाती है: अगर सत्ताधारी पार्टी के नेता भी सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों के लिए क्या उम्मीद बची है? आज पंजाब डर, गैंग हिंसा और प्रशासनिक पंगुता की चपेट में है, जबकि आप सरकार पीआर और बहाने बनाने में व्यस्त है। मुख्यमंत्री भगवंत मान को जवाब देना होगा कि इस पूरी तरह से बिगड़ी स्थिति के लिए कौन ज़िम्मेदार है?

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने कहा कि दिनदहाड़े मर्डर…पंजाब में यह एक नया नॉर्म बन गया है। अपनी मर्जी से कहीं भी किसी को भी मार दो….। उन्होंने कहा कि आप सरकार ने पंजाब को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से खत्म हो गया है।

Leave a Reply

Next Post

मेघालय खदान हादसा: बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा, कई लोगों के फंसे होने की आशंका; 24 घंटे बाद भी रेस्क्यू जारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव शिलांग 06 फरवरी 2026। मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट में 18 खनन कार्य करने वाले श्रमिकों  की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में कई अन्य के फंसे होने की आशंका है, […]

You May Like

फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस