NZ के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, रोहित को आराम, पहले टेस्ट में रहाणे कप्तान, विराट दूसरे टेस्ट में करेंगे वापसी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 12 नवंबर 2021। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। ऑल इंडिया सीनियर सिलेक्शन कमिटी ने 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। रोहित शर्मा को दोनों टेस्ट मैच से आराम दिया गया है, जबकि अजिंक्य रहाणे पहले टेस्ट में टीम की कमान संभालेंगे। उप-कप्तान चेतेश्वर पुजारा होंगे। दूसरे टेस्ट के लिए टीम में कप्तान विराट कोहली की वापसी होगी। पिछले कुछ समय से टीम इंडिया के लिए सभी फॉर्मेट में खेल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भी आराम दिया गया है और जसप्रीत बुमराह भी टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं।

ऋद्धिमान साहा को विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर चुना गया है, जबकि बैकअप विकेटकीपर के तौर पर कएस भरत ने टीम इंडिया में जगह बनाई है। मोहम्मद शमी को भी टेस्ट सीरीज में आराम दिया गया है। जबकि टी20 सीरीज से आराम मिलने के बाद रविंद्र जडेजा टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया से जुड़ेंगे। 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 25 नवंबर से कानपुर में खेला जाना है, जबकि दूसरा टेस्ट मैच 3 दिसंबर से मुंबई में खेला जाएगा। मुंबई टेस्ट के लिए कप्तान विराट कोहली टीम में वापस लौटेंगे। यह टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। भारत को टेस्ट सीरीज से पहले 17 नवंबर से तीन मैचों की टी20 इंटरनैशनल सीरीज खेलनी है, जिसमें कप्तान रोहित शर्मा होंगे। विराट टी20 टीम की कप्तानी छोड़ चुके हैं, विराट को टी20 सीरीज से भी आराम दिया गया है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा (उप-कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, ऋद्धिमान साहा, केएस भरत, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, अक्षर पटेल, जयंत यादव, इशांत शर्मा, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया

 विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, ऋद्धिमान साहा, केएस भरत, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, अक्षर पटेल, जयंत यादव, इशांत शर्मा, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

Leave a Reply

Next Post

मध्यप्रदेश: गृहमंत्री बोले- सलमान खुर्शीद की विवादित किताब प्रदेश में बैन होगी, कानून विशेषज्ञों से राय लेंगे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भाेपाल 12 नवंबर 2021। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को कहा कि सलमान खुर्शीद की किताब राज्य में बैन की जाएगी। कांग्रेस देश को खंडित करने की बात करती है और सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब सनराइज ओवर अयोध्या में उसी विचार को […]

You May Like

स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनें टकराईं: 39 लोगों की मौत ....|....तीन बार के एशियन पैरा गेम्स के चैंपियन नीरज की मौत....|.... बच्चों को बार-बार मीठे पेय देना कितना सही?....|....पटना में अराजकता हटाओ पदयात्रा....|....भोपाल में आगजनी के बाद जागा प्रशासन: आईएसबीटी में लगेंगे फायर हाइड्रेंट....|....एक नवंबर को भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा....|....सीएम धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी....|....बाबा रामदेव बोले-सनातन पर चौतरफा कुठाराघात....|....दावे-आपत्तियों के लिए तीन दिन शेष, मामलों का निस्तारण 30 नवंबर तक....|....सोशल मीडिया पर प्यार, आधी रात को नगदी-जेवर लेकर फरार