पंजाब: कलाकार सोनू सूद की बहन मालविका सूद कांग्रेस में शामिल, मोगा से लड़ सकती हैं चुनाव

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मोगा 09 जनवरी 2022। फिल्म अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद सच्चर कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। उन्होंने शनिवार देर शाम पार्टी की प्राथमिक सदस्यता हासिल की। कयास लगाए जा रहे हैं कि वे मोगा से कांग्रेस की उम्मीदवार हो सकती हैं। हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा सोमवार को होने की संभावना है। सोनू सूद के राजनीति में सक्रिय होने की खबरें काफी समय से चर्चा में थीं। वे मोगा में कई समाजसेवी कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे थे। हालांकि उन्होंने खुद राजनीति में आने से इनकार करते हुए अपनी बहन को आगे बढ़ाया। 

इससे पहले भारत निर्वाचन आयोग ने फिल्म अभिनेता सोनू सूद को पंजाब के राज्य आइकॉन के रूप में नियुक्ति को रद्द कर दिया था। सोनू सूद को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एक साल पहले पंजाब का आइकॉन बनाया गया था। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी एस करुणा राजू ने शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में कहा था कि चुनाव आयोग ने 4 जनवरी को सूद की पंजाब के राज्य आइकन के रूप में नियुक्ति को रद्द कर दिया था।

लगातार चल रही थी राजनीति में आने की चर्चा

पिछले साल नवंबर में सोनू सूद ने अपनी बहन के राजनीति में आने की बात कही थी लेकिन उनकी खुद के लिए ऐसी कोई योजना नहीं थी। पंजाब के मोगा जिले से ताल्लुक रखने वाले सूद पिछले साल कोविड लॉकडाउन के दौरान प्रवासी कामगारों को उनके घरों तक पहुंचाने में मदद करने के लिए राष्ट्रीय सुर्खियों में आए थे। कुछ दिन पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से सोनू सूद की मुलाकात के बाद से ही उनके राजनीति में उतरने के कयास लगाए जा रहे थे। इसके बाद सोनू सूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया था कि उनकी बहन मालविका और उनका परिवार अगले कुछ दिनों में चुनाव की रणनीति के साथ-साथ पार्टी का एलान करेंगे। बीते माह सोनू सूद ने पंजाब के मौजूदा सीएम चरणजीत सिंह चन्नी से मुलाकात की थी। इससे पहले एक निजी इंटरव्यू में सोनू सूद ने खुलासा किया था कि उन्हें दो पार्टियों की तरफ से राज्यसभा की सीट ऑफर की गई थी लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया।

Leave a Reply

Next Post

रिलायंस इंडस्ट्रीज की बड़ी डील: न्यूयॉर्क की लग्जरी मैंडारिन ओरिएंटल होटल 729 करोड़ रुपये में खरीदी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 09 जनवरी 2022। देश के सबसे धनी कारोबारी मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) ने न्यूयॉर्क की लग्जरी होटल मैंडारिन ओरिएंटल को 729 करोड़ रुपये (9.81 करोड़ डॉलर) में खरीद लिया है। कंपनी का अमेरिका में यह बड़ा अधिग्रहण है।  2003 में बनी […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक