वेंटिलेटर एवं ऑक्सीजन की सुविधा सहित प्रदेश में 25 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस का संचालन

indiareporterlive
शेयर करे

108-संजीवनी एक्सप्रेस निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा के तहत 270 बीएलएस एम्बुलेंसों की भी सेवाएं

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 07 सितम्बर 2020। प्रदेश में 108-संजीवनी एक्सप्रेस निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा के तहत 270 बीएलएस (Basic Life Support) और 25 एएलएस (Advanced Life Support) एम्बुलेंसों का संचालन किया जा रहा है। इनके जरिए आपात एवं त्वरित चिकित्सा की जरूरत वाले मरीजों को घर या दुर्घटना स्थल से अस्पताल तथा रिफर्ड मरीजों को उच्चतर स्वास्थ्य संस्थानों तक निःशुल्क पहुंचाया जा रहा है। गंभीर मरीजों के लिए एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस में वेंटिलेटर और ऑक्सीजन की सुविधा भी मौजूद है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस की सुविधा सुकमा, दंतेवाड़ा, राजनांदगांव, सरगुजा, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, कोण्डागांव, बिलासपुर, रायगढ़, कांकेर, रायपुर, कोरबा, कबीरधाम, कोरिया, बालोद, बस्तर, बीजापुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, नारायणपुर, जशपुर, सूरजपुर, गरियाबंद, महासमुंद, धमतरी और मुंगेली जिले में उपलब्ध है। टोल-फ्री नंबर 108 पर फोन कर संजीवनी एक्सप्रेस निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा का लाभ लिया जा सकता है।

Leave a Reply

Next Post

मनरेगा मजदूरी भुगतान के लिए 67.01 करोड़ रूपए की स्वीकृति : प्रदेश में इस साल अब तक कुल 2148.70 करोड़ रूपए का मजदूरी भुगतान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 07 सितम्बर 2020। प्रदेश में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना) श्रमिकों के मजदूरी भुगतान के लिए केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने 67 करोड़ एक लाख रूपए स्वीकृत किए हैं। प्रदेश में चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 में मनरेगा के अंतर्गत अब तक […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल