विवाद: कंगना रणौत के ‘भीख में आजादी’ वाले बयान का अभिनेता विक्रम गोखले ने किया समर्थन, कही यह बात

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 15 नवंबर 2021। बॉलिवुड अभिनेत्री कंगना रणौत भारत की आजादी को लेकर दिए गए बयान को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, कंगना रनौत ने बीते गुरुवार को कहा था कि भारत को ‘असली आजादी’ 2014 में मिली, जब नरेंद्र मोदी सरकार सत्ता में आई, उन्होंने कहा कि 1947 में देश को जो स्वतंत्रता मिली थी वह ‘भीख’ में मिली थी। इस बयान के बाद कंगना रनौत की की काफी आलोचना हो रही है। इसी बीच दिग्गज मराठी अभिनेता विक्रम गोखले ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत के विवादास्पद बयान का रविवार को समर्थन किया। महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित एक कार्यक्रम में गोखले ने कहा कि रणौत ने जो कहा था वह सच है। विक्रम गोखले ने कहा, ‘मैं रणौत के बयान से सहमत हूं। हमें (ब्रिटिश राज में) आजादी दी गई थी। कई स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी दी गई और उस समय बड़े-बड़े लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास नहीं किया। वे सिर्फ मूकदर्शक बने रहे। इन मूकदर्शकों में बहुत से वरिष्ठ नेता थे। उन्होंने उन स्वतंत्रता सेनानियों को नहीं बचाया जो अंग्रेजों के खिलाफ लड़ रहे थे। गोखले को मराठी थिएटर, बॉलीवुड और टीवी पर अभिनय के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समेत हर राजनीतिक दल विवाद में अपना फायदा देखता है।

त्रिपुरा में कथित सांप्रदायिक हिंसा और उसके विरोध में अमरावती तथा अन्य शहरों में हुए बवाल पर पूछे गए सवाल के जवाब में गोखले ने कहा कि सांप्रदायिक दंगे वोट बैंक की राजनीति का नतीजा हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हर राजनीतिक दल वह (वोट बैंक की राजनीति) करता है।’’ महाराष्ट्र के राजनीतिक परिदृश्य पर गोखले ने कहा कि पूर्व सहयोगी दलों- शिवसेना और भाजपा को देश की भलाई के लिए फिर से साथ आना चाहिए।

गोखले ने दावा किया कि एमएसआरटीसी (महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम) और एयर इंडिया की वर्तमान स्थिति के लिए राजनेता जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा, “मैं एसटी का ब्रांड एंबेसडर था। यह एक बड़ी इकाई है जो महाराष्ट्र में 18,000 से अधिक बसों का संचालन करती है।” एमएसआरटीसी  के हजारों कर्मचारी महाराष्ट्र सरकार के नकदी-संकट वाले उपक्रम के विलय की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं।

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष ने कंगना के बयान को बताया गलत

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि यह कंगना रणौत की भावना हो सकती है कि उन्होंने 2014 के बाद स्वतंत्रता का अनुभव किया। लेकिन उन्हें 1947 में मिली स्वतंत्रता पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। यह पूरी तरह से गलत है।

Leave a Reply

Next Post

पंजाब में नई सियासी हलचल: सीएम चन्नी से मिलीं पटियाला की सांसद परनीत कौर, कई मायनों में खास रही मुलाकात

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चंडीगढ़ 15 नवंबर 2021। पंजाब की सियासत में एक और हलचल देखने को मिली। पटियाला से सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर ने रविवार को मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी से मुलाकात की और कई मुद्दों पर चर्चा की। बताया जाता है […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस