मथुरा रेलवे स्टेशन​ बड़ा हादसा, ट्रैक छोड़कर प्लेटफॉर्म पर चढ़ी ट्रेन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मथुरा 27 सितम्बर 2023। उत्तर प्रदेश के मथुरा रेलवे स्टेशन पर देर रात ट्रेन हादसा हो गया। शकूरबस्ती से आ रही एक ईएमयू ट्रेन मथुरा जंक्शन पर हादसे का शिकार हो गई। ये ट्रेन अचानक ट्रैक छोड़कर प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस वक्त ट्रेन में कोई यात्री मौजूद नहीं था लोग डरकर इधर-उधर भागने लगे। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ये ट्रेन अचानक ट्रैक छोड़ते हुए प्लेटफॉर्म पर आ गई, इसकी जांच की जा रही है। सूचना मिलते ही रेल अधिकारी, आरपीएफ घटना स्थल पर पहुंचे।

मंगलवार को गाजियाबाद से आई ईएमयू ट्रेन सवारियों को उतारने के लिए प्लेटफार्म-दो पर चंद सेकेंड के लिए रुकने के बाद अचानक दोबारा तेजी से चल पड़ी। प्लेटफार्म को तोड़ते हुए ऊपर चढ़ गई। हादसे के समय प्लेटफार्म के पास पांच से छह लोग खड़े हुए थे। गनीमत रही कि किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। ट्रेन के सामने ओएचई लाइन का एक खंभा आ गया, जिससे वह रुक गई। पूरे घटनाक्रम में ट्रेन के नीचे एक आठ साल का बच्चा आ गया। हालांकि गनीमत रही कि वह घायल नहीं हुआ। मौके से उठकर भाग गया।

हादसे के बाद मथुरा-दिल्ली रेलवे लाइन पर ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हो गया है। मालवा सुपरफास्ट, अमृतसर- बांद्रा टर्मिनस समेत कई गाड़ियों को दिल्ली की ओर ही रोक दिया गया है। अधिकारी स्थिति का जायजा ले रहे हैं। स्टेशन डायरेक्टर एसके श्रीवास्तव, आरपीएफ प्रभारी अवधेश कुमार गोस्वामी समेत अन्य अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे।

Leave a Reply

Next Post

नीता अंबानी को इस साल का सिटीजन ऑफ मुंबई सम्मान, रोटरी क्लब ऑफ बॉम्बे ने किया एलान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 27 सितम्बर 2023। रिलायंस फाउंडेशन की नीता अंबानी को रोटरी क्लब ऑफ बॉम्बे की तरफ से सिटीजन ऑफ मुंबई 2023-2024 अवॉर्ड (मुंबई का नागरिक पुरस्कार) दिया गया। इस बात की जानकारी रिलायंस फाउंडेशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से दी। उन्होंने एक्स […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर