आप देशभक्तों की पार्टी है, देश से कभी गद्दारी नहीं करेगी : मध्यप्रदेश में बोले केजरीवाल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 09 नवंबर 2023। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि उनके विरोधी भी आप को कट्टर ईमानदार लोगों की पार्टी मानते हैं जो अपनी जान दे देंगे लेकिन देश के साथ विश्वासघात नहीं करेंगे। केजरीवाल मध्य प्रदेश के गुना जिले के बीनागंज शहर में एक रोड शो के दौरान बोल रहे थे। राज्य में 17 नवंबर को मतदान होना है। केजरीवाल ने कहा, ‘‘ आज हमारे विरोधी भी आप को कट्टर ईमानदार लोगों की पार्टी मानते हैं। यह देशभक्तों की पार्टी है। हम अपनी जान दे देंगे लेकिन अपने देश से कभी गद्दारी नहीं करेंगे।” दिल्ली के मुख्यमंत्री ने अपनी पार्टी की ईमानदारी के बारे में उस समय बात की है जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें आबकारी नीति से जुड़े मामले में तलब किया है। आप ने जिले की चाचौड़ा सीट से पूर्व भाजपा विधायक ममता मीना को मैदान में उतारा है, जहां से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह मौजूदा विधायक हैं। इस सीट से प्रियंका मीना भाजपा उम्मीदवार हैं। 

केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा ने मुख्य रूप से 75 वर्षों तक देश पर शासन किया लेकिन दोनों पार्टियों के नेताओं ने सिर्फ अपने घर भरे और जनता के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने दिल्ली और पंजाब में शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली क्षेत्रों में अपनी पार्टी द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला और कहा कि ये काम मध्य प्रदेश में भी किए जा सकते हैं। 

रोड शो को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि रैली में उमड़ी भारी भीड़ ने राज्य में क्रांति का संकेत दे दिया है। उन्होंने कहा कि आप के समर्थन में लोगों द्वारा नारे लगाना और तालियां बजाना मौजूदा शासन प्रणाली के खिलाफ अपनी निराशा व्यक्त करता है। मान ने कहा कि अंग्रेजों ने 200 साल तक देश को लूटा लेकिन हमारी अपनी पार्टियां हर पांच साल में बारी-बारी से देश को लूट रही हैं।

Leave a Reply

Next Post

‘भारत में होना हमेशा अद्भुत होता है’, जयशंकर से मिलकर बोले अमेरिकी विदेश मंत्री

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 10 नवंबर 2023। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी जे. ब्लिंकन ने पांचवीं भारत-अमेरिका 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता के लिए विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से मुलाकात की। इस दौरान ब्लिंकन ने कहा कि भारत में होना हमेशा अद्भुत होता है। आज हमारे पास अब तक […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर